24 घंटे भंडारा, 25 हजार लोगों का इंतजाम और 560 लंबा पंडाल, कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री रामकथा के साथ लगाएंगे दिव्य दरबार
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती में 17 से 19 नवंबर तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा आयोजन हो रहा है. 20 नवंबर को दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा. आयोजन में 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही चारों दिन 24 घंटे भंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री श्रीराम कथा करने वाले हैं. यह कथा 17 से 20 नवंबर तक कुंडा इलाके के बेंती में आयोजित होगी जिसकों लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर को आयोजन के आखिरी दिन दिव्य दरबार भी लगेगा.
एक अनुमान के मुताबिक इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. जिसको लेकर आयोजन समिति करीब 20 से 25 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था कर रही है. श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 560 फीट लंबा मुख्य कथा पंडाल बनाया जा रहा है.
इसके अलावा भोजन और नाश्ते के लिए चारों दिन 24 घंटे भंडारा चलाने की तैयारी है. आयोजन में बाबा रामदेव, सतुआ बाबा, हैदराबाद के टी. राजा समेत कई संतों, मंत्रियों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है.
बड़े स्तर पर तैयार हो रहा पंडाल
बेंती में रामकथा के आयोजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. आयोजन स्थल पर मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं. यहां बड़े-बड़े जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही पोल और तार लगाने का काम भी चल रहा है. आयोजन समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.
मुख्य कथा पंडाल 100 फीट चौड़ा और 560 फीट लंबा बनाया जा रहा है. इसके दोनों तरफ 54 फीट चौड़े और 400 फीट लंबे दो अलग-अलग पंडाल बनाए जाएंगे. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बैठने और कथा सुनाने के लिए 80 फीट लंबा और 48 फीट चौड़ा विशेष पंडाल भी तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही आयोजन स्थल के पीछे एक हेलीपैड भी बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: 'आज आखिरी बार प्यार से बात कर लो', कानपुर में शॉपिंग मॉल के दूसरे माले से कूंदा सिकंदर, प्रेमिका के सामने दी जान
25 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था
आयोजन समिति के मुताबिक रामकथा और दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए करीब 20 से 25 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कई अलग-अलग इंतजाम किए जा रहे हैं.
श्रद्धालुओं के खाने-पीने का भी ध्यान रखा जा रहा है. आयोजन के दौरान चारों दिन 24 घंटे भंडारा चलाने की तैयारी है. भंडारा स्थल पर भोजन के साथ नाश्ते की भी व्यवस्था रहेगी. यानी कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने का भी इंतजाम किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'आज आखिरी बार प्यार से बात कर लो', कानपुर में शॉपिंग मॉल के दूसरे माले से कूंदा सिकंदर, प्रेमिका के सामने दी जान
रामकथा में शामिल होंगी बड़ी हस्तियां
बेंती में होने वाले इस आयोजन में धार्मिक जगत के साथ राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है. आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक योगगुरु बाबा रामदेव, सतुआ बाबा और हैदराबाद के टी. राजा समेत कई संतों, मंत्रियों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा दूसरे राज्यों के कई नेताओं को भी न्योता भेजा गया है.
राजा भैया ने भी आयोजन स्थल पर पहुंचकर पंडाल और दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बैठने, ठहरने, भोजन और आने-जाने की सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है. फिलहाल मुख्य पंडाल से लेकर भंडारे और ठहरने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 'आज आखिरी बार प्यार से बात कर लो', कानपुर में शॉपिंग मॉल के दूसरे माले से कूंदा सिकंदर, प्रेमिका के सामने दी जान
सुरक्षा व्यवस्था देखने पहुंचे IG-SP
रामकथा की तैयारियों के बीच प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी काम शुरू कर दिया है. प्रयागराज के IG अजय मिश्रा और प्रतापगढ़ के SP दीपक भूकर पुलिस टीम के साथ बेंती मैदान पहुंचे. अधिकारियों ने कथा स्थल, पंडाल, हेलीपैड और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था का जायजा लिया है.
अधिकारियों ने भंडारे और सुरक्षा इंतजामों को भी देखा है. इस दौरान राजा भैया भी उनके साथ मौजूद रहे. आयोजन स्थल पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं.
बेंती में 17 से 19 नवंबर तक रामकथा होगी. कथा पूरी होने के बाद 20 नवंबर को पंडित धीरेन्द्र शास्त्री दिव्य दरबार भी लगाएंगे.
यह भी पढ़ें: 'आज आखिरी बार प्यार से बात कर लो', कानपुर में शॉपिंग मॉल के दूसरे माले से कूंदा सिकंदर, प्रेमिका के सामने दी जान
