चंद्रशेखर आजाद ने AIMIM के यूपी प्रदेश अध्यक्ष को लगाया गले, 12 नवंबर 2026 को होगा आधिकारिक गठबंधन का ऐलान
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. यूपी में एक नया और मजबूत तीसरा मोर्चा बन रहा है. भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चीफ चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी अब साथ आ गए हैं.
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. यूपी में एक नया और मजबूत तीसरा मोर्चा बन रहा है. भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चीफ चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी अब साथ आ गए हैं. बुधवार को चंद्रशेखर आजाद लखनऊ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एआईएमआईएम के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से मिले और उन्हें गले लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया. इन दोनों नेताओं के गले मिलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. पार्टी की तरफ से जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार गुरुवार 12 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे दोनों दलों के बीच चुनावी समझौते का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. इस दौरान चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और आगामी चुनाव की नई रणनीति की जानकारी देंगे.
यूपी चुनाव में बनेगा नया गठबंधन
आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम मिलकर यूपी चुनाव के लिए एक मजबूत तीसरा मोर्चा तैयार कर रहे हैं. इस मोर्चे का मुख्य लक्ष्य राज्य के दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एक साथ लाना है. गुरुवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों शीर्ष नेता मिलकर 2027 के चुनाव की पूरी रणनीति जनता के सामने रखेंगे. ओवैसी अब राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करेंगे. अपनी तैयारियों को तेज करते हुए ओवैसी की पार्टी ने बहराइच की मटेरा, श्रावस्ती की भिनगा और कैराना सीट पर पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामलला के दर्शन से पहले अखिलेश यादव के सामने संतों ने रखी शर्त, 1990 की गोलीबारी का भी उठा मुद्दा
सपा बसपा और कांग्रेस को नुकसान
इस नए गठबंधन के मैदान में आने से समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं. जानकारों का मानना है कि ओवैसी सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी के पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं. ओवैसी अक्सर अपनी रैलियों में अखिलेश यादव पर निशाना भी साधते हैं. वहीं दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद बसपा और कांग्रेस के दलित वोटों को अपनी तरफ खींच सकते हैं. अगर यह मोर्चा सफल होता है, तो दलित और मुस्लिम वोटों के बंटने का सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामलला के दर्शन से पहले अखिलेश यादव के सामने संतों ने रखी शर्त, 1990 की गोलीबारी का भी उठा मुद्दा
बीस से ज्यादा सीटों पर असर
यह नया तीसरा मोर्चा उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों की 20 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर सीधा असर डालेगा. दोनों पार्टियों का मुख्य फोकस उन इलाकों पर है जहां मुस्लिम आबादी चुनाव के नतीजे तय करती है. इन क्षेत्रों में मुख्य रूप से कुंदरकी, संभल, असमोली, बिलारी, रामपुर, मेरठ, नगीना, कानपुर कैंट, आजमगढ़, जौनपुर, बहराइच और श्रावस्ती जैसे अहम इलाके शामिल हैं. अगर पिछले विधानसभा और निकाय चुनावों के रुझान को देखें, तो यह नया गठबंधन इन खास सीटों के नतीजे पूरी तरह से प्रभावित कर सकता है.
यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामलला के दर्शन से पहले अखिलेश यादव के सामने संतों ने रखी शर्त, 1990 की गोलीबारी का भी उठा मुद्दा
