बागपत में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर विवाद, राष्ट्रपति सुरक्षा में तैनात जवान सौरभ तोमर को मारी गई गोली
ADVERTISEMENT
Baghpat Firing: बागपत में दिवाली की रात पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद में राष्ट्रपति सुरक्षा में तैनात सौरभ तोमर को गोली लगी. पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई हैं.
Baghpat Firing: बागपत के एक गांव में दिवाली की रात पटाखा जलाने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सौरभ तोमर को गोली मार दी गई. उनके भाई विनीत पर भी हमला किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं.
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई. दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं. इस घटना को उनके बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेद से भी जोड़कर देखा जा रहा है. गोली लगने से घायल सौरभ तोमर को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है.
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो. वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है और न्याय मिलने की उम्मीद की है.
