गाजियाबाद में पुरानी रंजिश में 20 साल के आयुष की हत्या, सीने पर चाकू से किए गए कई वार
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. विजयनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 20 साल के एक युवक की सीने पर धारदार हथियार (चाकू) से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. विजयनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 20 साल के एक युवक की सीने पर धारदार हथियार (चाकू) से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक का नाम आयुष है. घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक का परिवार जहां एक तरफ सदमे में है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि अगर धनतेरस के दिन हुए विवाद में पुलिस ने सही समय पर उचित कार्रवाई की होती, तो आज उनके बेटे की जान बच सकती थी.
धनतेरस के दिन हुआ था विवाद
मृतक आयुष के भाई अमन ने मीडिया को बताया कि यह विवाद अचानक नहीं हुआ था. इसके तार पुरानी रंजिश से जुड़े हैं. अमन के अनुसार, धनतेरस के दिन भी उनका सागर और अभिषेक नाम के दो लड़कों के साथ सड़क पर झगड़ा हुआ था और मारपीट की नौबत आ गई थी. आरोप है कि उस वक्त पुलिस ने दूसरे पक्ष की बात सुनकर आयुष को पकड़ने की कोशिश की थी, और जब अमन ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई थी.
यह भी पढ़ें: संभल में मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, कार्रवाई के लिए SDM और 17 लेखपालों की टीम पहुंचेगी
आरोपियों ने अकेला पाकर किया हमला
मृतक के भाई अमन ने सागर और अभिषेक पर इस हत्या की साजिश रचने और अपने साथियों से हमला करवाने का सीधा आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने आयुष को अकेला पाकर घेर लिया और उसके सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. अमन का कहना है कि जिस लड़के ने उसके भाई पर हमला किया, उसका नाम बलवा (या बलमा) बताया जा रहा है. परिवार का दावा है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं.
यह भी पढ़ें: संभल में मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, कार्रवाई के लिए SDM और 17 लेखपालों की टीम पहुंचेगी
मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. एसीपी कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि यह घटना 11 नवंबर 2026 को शाम करीब 6:00 बजे हुई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी 22 वर्षीय सोनू (निवासी चरण सिंह कॉलोनी) को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि परिवार से तहरीर (शिकायत) लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है और मौके पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है.
यह भी पढ़ें: संभल में मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, कार्रवाई के लिए SDM और 17 लेखपालों की टीम पहुंचेगी
