लेटेस्ट न्यूज़

यूपी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? विधानसभा चुनाव से पहले हुए ताजा सर्वे ने चौंकाया

यूपी चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए जनता की पसंद को लेकर वोट वाइब के सर्वे में योगी आदित्यनाथ सबसे आगे हैं. अखिलेश यादव दूसरे नंबर पर हैं, जबकि प्रियंका गांधी और मायावती को भी लोगों ने अपनी पसंद बताया है. दोनों प्रमुख नेताओं के बीच कितने वोट प्रतिशत का अंतर है?

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश में है तो समाजवादी पार्टी भी सरकार बनाने के लिए जोर लगा रही है. दोनों दलों के बीच मुकाबले में मुख्यमंत्री का चेहरा भी चर्चा का विषय है. 

सवाल है कि यूपी की जनता अगले पांच साल के लिए किसे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहती है? क्या लोगों की पसंद एक बार फिर योगी आदित्यनाथ हैं या अखिलेश यादव को लेकर ज्यादा उम्मीद है?

वोट वाइब (Vote Vibe) के ताजा सर्वे में 44.1 फीसदी लोगों ने योगी आदित्यनाथ को अगले मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस सवाल पर दूसरे नंबर पर हैं. उन्हें 34.5 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है.  दोनों के बीच 9.6 प्रतिशत अंकों का अंतर है.

मायावती और प्रियंका गांधी भी सीएम की रेस में

सर्वे में सिर्फ योगी और अखिलेश का नाम नहीं पूछा गया था. इसमें बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल था.

आंकड़ों के मुताबिक, 6.5 फीसदी लोगों ने प्रियंका गांधी को अगला मुख्यमंत्री बनाने की बात कही. वहीं, 5.8 फीसदी लोगों ने मायावती को अपनी पसंद बताया. दूसरे नामों के पक्ष में 4.4 फीसदी लोगों ने जवाब दिया. जबकि 4.7 फीसदी लोगों ने कोई राय नहीं दी या कुछ कहने से इनकार किया. इन आंकड़ों में योगी आदित्यनाथ पहले, अखिलेश यादव दूसरे, प्रियंका गांधी तीसरे और मायावती चौथे स्थान पर हैं.

8,339 लोगों से फोन पर लिया गया जवाब

वोट वाइब की रिपोर्ट के मुताबिक,  सर्वे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को शामिल करते हुए किया गया है. इसमें कुल 8,339 लोगों से टेलीफोन के जरिए सवाल पूछे गए. सर्वे की रिपोर्ट 13 नवंबर 2026 को जारी हुई है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस-माइनस 3 फीसदी बताया गया है.

सर्वे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले लोगों की मौजूदा पसंद और राय को दिखाता है. मुख्यमंत्री के सवाल पर योगी आदित्यनाथ सबसे आगे हैं, लेकिन सर्वे के इन आंकड़ों को चुनाव का अंतिम नतीजा नहीं माना जा सकता. उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव तक मतदाताओं का रुख बदल भी सकता है.

ये भी पढ़ें- Survey: यूपी विधानभा चुनाव 2027 कौन-सी पार्टी जीत सकती है? इस बार पलट गया खेल