गाजियाबाद में परचून की दुकान पर खड़े निशांत पर हथौड़े से हमला, रिक्की ने सिर पर किए कई वार, CCTV में कैद हुई वारदात

मयंक गौड़

• 12:07 PM • 13 Nov 2026

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में परचून की दुकान से सामान खरीद रहे एक 30 साल के युवक पर अचानक दूसरे युवक ने हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है.  हमलावर ने युवक के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए हैं.

Ghaziabad Crime News

Ghaziabad Crime News

Google CTA

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में परचून की दुकान से सामान खरीद रहे एक 30 साल के युवक पर अचानक दूसरे युवक ने हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है.  हमलावर ने युवक के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें...

इस वारदात की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम निशांत उर्फ भूरा है. वहीं आरोपी हमलावर की पहचान रिक्की गौतम के रूप में हुई है. दोनों ने घटना से पहले साथ बैठकर शराब पी थी. इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

परचून की दुकान पर हुआ हमला

यह घटना गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की सेक्टर-9 चौकी के अंतर्गत हुई है. जानकारी के मुताबिक निशांत उर्फ भूरा परचून की दुकान पर सामान खरीद रहा था. इसी दौरान रिक्की गौतम ने उस पर हमला कर दिया.

आरोपी ने हथौड़े से निशांत के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए है. अचानक हुए इस हमले से युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला. वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. लेकिन हमलावर यहीं नहीं रुका वह लगातार भूरा के सिर हथौड़े से हमला करता रहा. इसके बाद हमलावर निशांत को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया.

हमले की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज समेत दूसरे साक्ष्यों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: 100% दिव्यांग ब्रजभूषण को 12 साल से नहीं मिला राशन कार्ड, दिवाली पर घर में नहीं था आटा

शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक इस घटना से पहले दोनों युवकों ने साथ बैठकर शराब पी थी. इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद रिक्की गौतम ने निशांत पर हथौड़े से हमला किया था. हालांकि विवाद की पूरी वजह क्या थी अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
हमले में निशांत के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया है.

फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: 100% दिव्यांग ब्रजभूषण को 12 साल से नहीं मिला राशन कार्ड, दिवाली पर घर में नहीं था आटा

आरोपी रिश्ते में है युवक का परिजन

एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि आरोपी रिक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय निशांत उर्फ भूरा पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है. वहीं हमले के आरोपी की पहचान रिक्की गौतम पुत्र धर्मवीर के रूप में बताई गई है. रिक्की और भूरा आपस में रिश्तेदार भी हैं.

एसीपी कोतवाली ने बताया है कि पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद सुसंगत धाराओं में मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. इसका साथ ही पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है. फिलहाल मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: 100% दिव्यांग ब्रजभूषण को 12 साल से नहीं मिला राशन कार्ड, दिवाली पर घर में नहीं था आटा