राजा भैया की रामकथा में पाकिस्तान से आए 500 हिंदू शरणार्थी होंगे शामिल, खाने-पीने से लेकर ठहरने तक हो रहे विशेष इंतजाम

आशीष श्रीवास्तव

13 Nov 2026 (अपडेटेड: 13 Nov 2026, 03:55 PM)

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित बेंती के परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीराम कथा सुनाएंगे. इस आयोजन में राजस्थान के जोधपुर स्थित शरणार्थी शिविर में रह रहे 500 हिंदू शरणार्थी भी शामिल होंगे.

Raja Bhaiya Invitation to Hindu Refugees

Raja Bhaiya Invitation to Hindu Refugees

Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित बेंती के परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीराम कथा सुनाएंगे.  जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इस चार दिवसीय कथा का आयोजन करवा रहे हैं.  

यह भी पढ़ें...

इस आयोजन में राजस्थान के जोधपुर स्थित शरणार्थी शिविर में रह रहे 500 हिंदू शरणार्थी भी शामिल होंगे. यह सभी शरणार्थी पाकिस्तान से भारत आए थे. राजा भैया ने इन सभी परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है. इतनी ही नहीं कथा स्थल के पास ही शरणार्थियों के रहने और खाने की व्यवस्था भी की जा रही है. इसके अलावा शरणार्थियों को प्रयागराज के संगम घाट, अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन भी कराए जाएंगे.

बेंती राजभवन में होगी श्रीराम कथा

प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन के परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. इस कथा को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे. जानकारी के मुताबिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं. कथा स्थल पर जर्मन हैंगर टेंट लगाए जा रहे हैं. प्रशासन ने भी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भी लोगों के अंदर काफी उत्साह है.

यह भी पढ़िए: गाजियाबाद में परचून की दुकान पर खड़े निशांत पर हथौड़े से हमला, रिक्की ने सिर पर किए कई वार, CCTV में कैद हुई वारदात

500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी होंगे शामिल

कुंडा में हो रही इस श्रीराम कथा को सुनने के लिए राजस्थान के जोधपुर स्थित शरणार्थी शिविर में रहने वाले 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी भी आएंगे. राजा भैया ने इन परिवारों को खास तौर पर आमंत्रित किया है. उनके ठहरने के लिए कथा स्थल के पास ही विशेष टेंट लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही उनके भोजन और दूसरी जरूरी सुविधाओं का भी इंतजाम किया जा रहा है.

राजा भैया ने बताया कि इन परिवारों को श्रीराम कथा में शामिल कराने के साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे. शरणार्थियों को प्रयागराज के संगम घाट, अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम ले जाया जाएगा. इस यात्रा के लिए 10 बसों की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़िए: गाजियाबाद में परचून की दुकान पर खड़े निशांत पर हथौड़े से हमला, रिक्की ने सिर पर किए कई वार, CCTV में कैद हुई वारदात

शरणार्थियों से पुराना जुड़ाव है राजा भैया का

राजा भैया का पाकिस्तान से भारत आए हिंदू शरणार्थियों से पुराना जुड़ाव रहा है. साल 2024 में उन्होंने राजस्थान के जोधपुर स्थित शरणार्थी शिविर का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे परिवारों से मुलाकात की थी और उन्हें आर्थिक मदद भी दी थी. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों की भी मदद की थी.

हाल ही में शरणार्थी शिविर में रहने वाले बच्चों ने राजा भैया के जन्मदिन पर केक काटा था और उन्हें शुभकामनाएं दी थीं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अब राजा भैया ने एक वीडियो जारी कर लोगों से परिवार के साथ श्रीराम कथा में शामिल होने की अपील की है.

यह भी पढ़िए: गाजियाबाद में परचून की दुकान पर खड़े निशांत पर हथौड़े से हमला, रिक्की ने सिर पर किए कई वार, CCTV में कैद हुई वारदात