Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शिकायत लेकर पहुंची महिला संग शारिरिक संबंध बनाने की डिमांड करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन हो गया है. उभांव थाने के इंस्पेक्टर क्राइम नरेश कुमार मलिक और थानाध्यक्ष संजय शुक्ला को पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई उस वायरल ऑडियो के आधार पर की गई है जिसमें चार्जशीट दाखिल करने के बदले महिला से निजी मुलाकात की शर्त रखी गई थी. इस मामले की जांच अब अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है.
ADVERTISEMENT
जांच के बदले रखी थी गंदी शर्त
मामला तब शुरू हुआ जब एक पीड़ित महिला ने वन विभाग के एक दरोगा के खिलाफ यौन शोषण और धोखे से शादी का मुकदमा दर्ज कराया था. महिला की शिकायत थी कि वन विभाग के दारोगा ने उससे मंदिर में शादी की. फिर 8 महीने के रिश्ते के बाद उसे अपनाने से इनकार कर दिया. इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला की मुलाकात इंस्पेक्टर क्राइम नरेश कुमार मलिक से हुई. आरोप है कि क्राइम इंस्पेक्टर ने चार्जशीट दाखिल करने के नाम पर उसे मिलने के लिए बुलाया. फिर शारिरिक संबंध बनाने की डिमांड की. इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस ऑडियो इंस्पेक्टर की आपत्तिजनक बातें सुनकर हर कोई दंग रह गया.
थानाध्यक्ष पर भी गिरी गाज
ऑडियो वायरल होने के बाद शुरुआती कार्रवाई में SP ओमवीर सिंह ने दो दिन पहले ही इंस्पेक्टर क्राइम नरेश कुमार मलिक को निलंबित कर दिया था. हालांकि जांच में यह तथ्य सामने आया कि वायरल ऑडियो में थानाध्यक्ष उभांव संजय शुक्ला का नाम भी संदिग्ध रूप से जुड़ा हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए SP ने आज थानाध्यक्ष संजय शुक्ला को भी सस्पेंड कर दिया है.
उच्चाधिकारियों के दखल के बाद एक्शन
पीड़िता ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली से परेशान होकर आजमगढ़ रेंज के डीआईजी और बलिया एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी. महिला ने साक्ष्यों के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे पैसों की डिमांड के साथ-साथ शारीरिक संबंधों के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है.
ADVERTISEMENT









