1285 Kg गांजा, 52 Kg चरस, 6 Kg स्मैक और लाखों की हेरोइन का देखकर दंग रह गए लोग! फिर 41 करोड़ की खेप ऐसे हुई खत्म, जानकर रह जाएंगे हैरान

अंचल श्रीवास्तव

30 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस और प्रशासन ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया.

Gonda Operation Dahan News:

Gonda Operation Dahan News

Google CTA

Gonda Operation Dahan News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस और प्रशासन ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया. जिला प्रशासन ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत करीब 41 करोड़ 60 लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को एक निजी चीनी मिल की भट्टी में जलाकर खत्म कराया. ये सभी मादक पदार्थ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 898 अलग-अलग मामलों में बरामद किए गए थे.

यह भी पढ़ें...

ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में हुई कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय के मुताबिक, जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में मैजापुर चीनी मिल में यह पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई. सुरक्षा और कानूनी मानकों का पालन करते हुए जब्त किए गए मादक पदार्थों को भट्टी में डालकर पूरी तरह नष्ट किया गया. प्रशासन का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ऐसे पदार्थों का निस्तारण किया जाता है ताकि उनका दोबारा दुरुपयोग न हो सके.

कई नशीले पदार्थ शामिल

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों में सबसे अधिक 1285.7 किलोग्राम गांजा शामिल था. इसके अलावा 52.57 किलोग्राम चरस, 95.71 किलोग्राम डोडा, 6.1186 किलोग्राम स्मैक, 0.1136 किलोग्राम हेरोइन, 0.878 किलोग्राम अफीम और 0.045 किलोग्राम कोकीन भी शामिल थी. कुल मिलाकर 1511.763 किलोग्राम नशीले पदार्थों को भट्टी में जलाकर समाप्त कर दिया गया.

नशे के कारोबार पर लगाम लगाने का दावा

पुलिस का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 41 करोड़ 60 लाख रुपये थी. अधिकारियों के मुताबिक यदि यह खेप अवैध बाजार तक पहुंच जाती तो बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ सकते थे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.