Gonda Farmer News: जनपद में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है. विशेष शिविरों और लगातार निगरानी के चलते अब तक 4,58,532 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित 5,81,533 किसानों के लक्ष्य का 78.85 प्रतिशत है. इस प्रगति के साथ गोण्डा ने प्रदेशीय रैंकिंग में 73वें स्थान से 69वें स्थान पर पहुंचकर उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है.
ADVERTISEMENT
फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों को यूनिक फार्मर आईडी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, खाद-बीज, कृषि यंत्रीकरण, सोलर पंप, धान-गेहूं खरीद समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा.
अभियान को गति देने के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन अभियान की समीक्षा कर रहे हैं और खाद-बीज केंद्रों पर भी किसानों की रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों या निकटतम जन सेवा केंद्र (सीएससी) पर पहुंचकर जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड बनवाएं, ताकि सभी सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ प्राप्त कर सकें.
ADVERTISEMENT











