Gonda News: आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, किसका बूथ रहेगा, किसका बदलेगा? डीएम ने शुरू की चुनावी तैयारी की बड़ी समीक्षा

Newzo

• 05:57 PM • 16 Jul 2026

Gonda Election News: आगामी निर्वाचन को लेकर गोंडा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मतदेय स्थलों के रैशनलाइजेशन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों का निर्धारण, भौतिक सत्यापन और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, किसका बूथ रहेगा, किसका बदलेगा, डीएम ने शुरू की चुनावी तैयारी की बड़ी समीक्षा

आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, किसका बूथ रहेगा, किसका बदलेगा, डीएम ने शुरू की चुनावी तैयारी की बड़ी समीक्षा

Google CTA

Gonda News: आगामी निर्वाचन की तैयारियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रैशनलाइजेशन) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान केंद्रों के निर्धारण, पुनर्गठन और आवश्यक संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें...

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों का निर्धारण पूरी पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने में अनावश्यक परेशानी न हो.

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित अपने सुझाव और आपत्तियां रखीं. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सुझावों का नियमानुसार परीक्षण किया जाए और जहां आवश्यक हो, निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुरूप उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्र सुगम, सुरक्षित और मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किए जाएं.

डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को मतदेय स्थलों से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने, प्रस्तावों का भौतिक सत्यापन कराने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए.

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, विभिन्न तहसीलों के उपजिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. वहीं कटरा बाजार, तरबगंज, गोण्डा सदर एवं गौरा के विधायक, कैसरगंज सांसद तथा मनकापुर विधायक के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर निर्वाचन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मतदाता हितैषी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए.