Gonda News: महिलाओं की फरियाद पर आयुक्त का एक्शन, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश, आवास से अतिक्रमण तक मामलों पर चला प्रशासन का एक्शन

Newzo

• 05:19 PM • 13 Jul 2026

Gonda Encroachment Action: गोण्डा में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में 35 महिलाओं ने अपनी शिकायतें मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के समक्ष रखीं. आयुक्त ने सभी मामलों के एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए. कई मामलों का मौके पर समाधान भी कराया गया और अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने को कहा.

महिलाओं की फरियाद पर आयुक्त का एक्शन, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश, आवास से अतिक्रमण तक मामलों पर चला प्रशासन का एक्शन

महिलाओं की फरियाद पर आयुक्त का एक्शन, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश, आवास से अतिक्रमण तक मामलों पर चला प्रशासन का एक्शन

Google CTA

Gonda News: मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित 'मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद' कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त मंच बनकर उभर रहा है. सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने अपनी विभिन्न शिकायतें आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के समक्ष रखीं. आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें...

आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए. साथ ही आवश्यकतानुसार फोटोग्राफ सहित आख्या प्रस्तुत करने और शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए.

कार्यक्रम के दौरान कई लंबित मामलों का मौके पर समाधान भी कराया गया.नवाबगंज ब्लॉक के सिरसा गांव निवासी कौशल्या देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ. जांच में पात्र पाए जाने के बाद उनके आवेदन की पुष्टि करते हुए शीघ्र आवास आवंटित किए जाने का आश्वासन दिया गया.

इसी प्रकार करनैलगंज तहसील के चौरी गांव की अन्नपूर्णा देवी के पारिवारिक विवाद का भी समाधान कराया गया. नाली के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में अपर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनवाकर मामला निस्तारित किया गया.

वहीं सदर तहसील के जानकी नगर क्षेत्र के रानीपुरवा की एक महिला की शिकायत पर अवैध कब्जे की जांच कराई गई. नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर आवागमन सुचारु कराया गया.

आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि 'मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद' का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना, उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाना है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ किया जाए, ताकि महिलाओं का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके.