Gonda News: गोण्डा में रोजगार का सुनहरा मौका, दोना-पत्तल मेकिंग मशीन के लिए इस तारीख को होगा साक्षात्कार

Newzo

• 04:30 PM • 10 Jul 2026

Gonda Employment News: गोण्डा में दोना-पत्तल मेकिंग मशीन पाने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है. उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की टूल्स किट्स वितरण योजना के तहत 15 जुलाई को साक्षात्कार होगा. केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही आवश्यक दस्तावेजों के साथ चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.

गोण्डा में रोजगार का सुनहरा मौका, दोना-पत्तल मेकिंग मशीन के लिए इस तारीख को होगा साक्षात्कार

गोण्डा में रोजगार का सुनहरा मौका, दोना-पत्तल मेकिंग मशीन के लिए इस तारीख को होगा साक्षात्कार

Google CTA

Gonda News: उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की टूल्स किट्स वितरण योजना के अंतर्गत दोना-पत्तल मेकिंग मशीन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए 15 जुलाई 2026 को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, राजा मोहल्ला, उत्तरौला रोड, गोण्डा में सुबह 11 बजे से साक्षात्कार आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें...

 केवल ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी होंगे शामिल 

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि चयन प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन किया है. सभी अभ्यर्थियों को तय समय पर साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा.

 साथ लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो, निवास प्रमाण पत्र तथा लागू होने की स्थिति में जाति प्रमाण पत्र के मूल दस्तावेज एवं उनकी छायाप्रति साथ लानी होगी. साक्षात्कार के दौरान सभी अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा.

अनुपस्थित रहने पर नहीं होगा विचार

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर उपस्थित न होने अथवा साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की.