Chandauli Gold Silver Price Today: शादी सीजन में राहत, चंदौली में सोना-चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज का ताजा रेट

Newzo

• 03:32 PM • 10 Jul 2026

Chandauli Gold Silver Price Rate 10th July 2026: शादी-विवाह के सीजन में चंदौली के सर्राफा बाजार से खरीदारों के लिए राहतभरी खबर है. शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. स्थिर भाव के चलते बाजार में ग्राहकों की रौनक बढ़ी है और ज्वेलर्स को बेहतर कारोबार की उम्मीद नजर आ रही है.

शादी सीजन में राहत, चंदौली में सोना-चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज का ताजा रेट

शादी सीजन में राहत, चंदौली में सोना-चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज का ताजा रेट

Google CTA

Chandauli Gold Silver Price Rate 10th July 2026: जिले के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव स्थिर बने रहे. आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह राहत की बात है कि पिछले दिनों की तुलना में कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला. स्थानीय प्रतिष्ठित आभूषण शोरूम डायमंड ज्वेलर्स में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. यह कीमत जीएसटी (GST) के बिना है.

यह भी पढ़ें...

वहीं, आभूषण निर्माण में सबसे अधिक उपयोग होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. सोने की विभिन्न श्रेणियों के दाम ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार उपलब्ध हैं, जिससे खरीदारी करने वालों को कई विकल्प मिल रहे हैं. लोकल बाजार के मुताबिक अन्य जगह से भाव में अन्तर सम्भव है.

प्रतिष्ठित व्यापारी सुमित सेठ के डायमंड ज्वेलर्स शोरूम में आज चांदी का भाव 2,27,500 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों और डॉलर की चाल के अनुसार आने वाले दिनों में भाव में बदलाव संभव है.

शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों को देखते हुए ग्राहकों की आवाजाही भी बाजार में बनी हुई है. कई लोग कीमतों के स्थिर रहने का लाभ उठाकर आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं. सर्राफा व्यापारियों का मानना है कि यदि वैश्विक बाजार में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होता है, तो निकट भविष्य में स्थानीय बाजार में भी कीमतें सामान्य बनी रह सकती हैं.

आभूषण खरीदने से पहले ग्राहकों को हॉलमार्क की जांच करने और बिल के साथ खरीदारी करने की सलाह दी जाती है, ताकि उन्हें शुद्धता और गुणवत्ता की पूरी गारंटी मिल सके.