Chandauli News: मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव, लाल आलू और लहसुन के भाव ने बढ़ाई चिंता, जानिए अपने मंडी का ताजा भाव

Newzo

• 11:39 AM • 09 Jul 2026

Chandauli Mandi Bhav 9th July 2026: चंदौली की स्थानीय सब्जी मंडी में गुरुवार को मौसम और सीमित आवक का असर कीमतों पर दिखा. टमाटर, लाल आलू और लहसुन महंगे बिके, जबकि अधिकांश हरी सब्जियों के दाम स्थिर रहे. व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर सब्जियों की कीमतों में राहत मिल सकती है.

मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव, लाल आलू और लहसुन के भाव ने बढ़ाई चिंता, जानिए अपने मंडी का ताजा भाव

मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव, लाल आलू और लहसुन के भाव ने बढ़ाई चिंता, जानिए अपने मंडी का ताजा भाव

Google CTA

Chandauli Mandi Bhav 9th July 2026: स्थानीय सब्जी मंडी में गुरुवार को सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कुछ सब्जियों के दाम स्थिर रहे, जबकि लाल आलू, टमाटर और लहसुन के बढ़े हुए भाव ने आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित किया. मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने आवश्यकतानुसार सब्जियां खरीदीं.
 
वहीं व्यापारियों का कहना है कि आवक और मौसम के अनुसार कीमतों में बदलाव हो रहा है, मंडी में लाल आलू ₹90 प्रति पसेरी तथा सफेद आलू ₹60 प्रति पसेरी बिक रहा है. टमाटर ₹130 प्रति किलो के भाव से बिक्री हो रही है, जबकि हरी मिर्च ₹15 प्रति पाव और अदरक भी ₹15 प्रति पाव के भाव पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें...

चंदौली सब्जी मंडी भाव गुरुवार

सब्जी भाव
लाल आलू ₹90 प्रति पसेरी
सफेद आलू ₹60 प्रति पसेरी
टमाटर ₹130 प्रति किग्रा
हरी मिर्च ₹15 प्रति पाव
अदरक ₹15 प्रति पाव
भिंडी ₹30 प्रति किग्रा
नेनुआ ₹40 प्रति किग्रा
ककसा ₹60 प्रति किग्रा
बैंगन ₹30 प्रति किग्रा
परवल ₹30 प्रति किग्रा
करेला ₹60 प्रति किग्रा
कुंदरू ₹20 प्रति किग्रा
लहसुन ₹180 प्रति किग्रा

व्यापारियों के अनुसार मौसम में बदलाव और विभिन्न क्षेत्रों से सब्जियों की सीमित आवक के कारण कुछ सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं. हालांकि आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. मंडी में सुबह से ही खरीदारों की अच्छी भीड़ देखने को मिली. लोग रोजमर्रा की जरूरत की सब्जियां खरीदते नजर आए. 

विक्रेताओं का कहना है कि फिलहाल मांग सामान्य बनी हुई है और बाजार में पर्याप्त मात्रा में सब्जियां उपलब्ध हैं. यदि मौसम अनुकूल रहा और आपूर्ति बेहतर हुई तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है.