Shravasti News: वर्षों का इंतजार खत्म, श्रावस्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला 89.41 लाख का जीपीएफ

Newzo

• 05:53 PM • 08 Jul 2026

Shravasti GPF Payment News: श्रावस्ती में वर्षों से लंबित जीपीएफ भुगतान का इंतजार खत्म हो गया. जिला प्रशासन ने जनसुनवाई में मिली शिकायतों के निस्तारण के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 89.41 लाख रुपये का भुगतान कराया. लाभार्थियों ने राहत जताते हुए मंडलायुक्त और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

वर्षों का इंतजार खत्म, श्रावस्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला 89.41 लाख का जीपीएफ

वर्षों का इंतजार खत्म, श्रावस्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला 89.41 लाख का जीपीएफ

Google CTA

Gonda News: मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर आयोजित संध्या संवाद जनसुनवाई कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. जिला प्रशासन ने लंबे समय से लंबित जीपीएफ एवं अन्य सेवा संबंधी देयों का निस्तारण करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल 89 लाख 41 हजार 612 रुपये का भुगतान कराया.

यह भी पढ़ें...

जनसुनवाई में मिली शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण 

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं. इसके बाद पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान उनके खातों में जारी किए गए.

इन कर्मचारियों को मिला भुगतान 

भुगतान पाने वालों में प्रकाश नारायण पाठक, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, सुनील श्रीवास्तव, प्रेम नारायण वर्मा, कौशल्या देवी, अवधेश कुमार, भगवान दीन वर्मा सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हैं.

समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता 

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है. वर्षों से लंबित जीपीएफ राशि मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया.