हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे... खेसारी लाल यादव से भिड़ गईं एक्ट्रेस अंजना, खूब सुना दिया

यूपी तक

• 05:06 PM • 08 Jul 2026

Khesari Lal Yadav VS Anjana: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह का पुराना विवाद फिर सुर्खियों में है. वायरल वीडियो में अंजना ने खेसारी के फैंस को खरी-खोटी सुनाते हुए पुराने विवाद का जिक्र किया जिससे सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई.

Khesari lal Yadav and Anjana

Khesari lal Yadav and Anjana

Google CTA

Khesari Lal Yadav VS Anjana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अंजना सिंह के बीच का पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. अंजना सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह खेसारी लाल के फैंस और उनके एक खास करीबी पर जमकर आग बबूला होती नजर आ रही हैं. खेसारी के फैंस द्वारा लगातार मिल रही गालियों और लखनऊ बुलाकर कुछ दिखाने की धमकी से तिलमिलाई अंजना ने न सिर्फ लाइव आकर खरी-खोटी सुनाई बल्कि खेसारी लाल के पास्ट का एक ऐसा कांड याद दिला दिया जिसने पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है.

यह भी पढ़ें...

क्या दिखाना चाहते हो भैया, जो मैं देख नहीं पाऊंगी?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब खेसारी लाल के फैंस और उनके एक करीबी ने सोशल मीडिया पर अंजना सिंह को निशाना बनाया. उन्हें धमकी भरे लहजे में लखनऊ आने की चुनौती दी गई. इस पर लाइव आकर अंजना सिंह ने हंसते हुए करारा जवाब देते हुए कहा 'सुन दाढ़ी वाले चाचा कम चमचा सुन... क्या बोला कि लखनऊ में आओ दिखाऊंगा तो देख नहीं पाओगे. ऐसा क्या है भैया? क्या दिखाना चाहते हो? और क्या मैं देख नहीं पाऊंगी? तू जिसका नाम ले रहा है ना वो तो जगजाहिर है. तुम्हारे भैया ना जाने उनका कितना खाए हैं, बहुत खाए हैं, पूछना तो बताएंगे.'

अंजना ने खोला पुराना राज!

बात यहीं नहीं रुकी अंजना सिंह ने गुस्से में खेसारी लाल यादव के संघर्ष के दिनों का एक ऐसा राज खोल दियाजिसे सुनकर हर कोई दंग है. खेसारी के करीबियों को आईना दिखाते हुए अंजना ने कहा 'तुमको मैं याद दिलाती हूं, तब तो तुम थे भी नहीं! याद करो बांगुर नगर का वो ऑफिस, जब भौजी (खेसारी की पत्नी) ने अचानक वहां अटैक कर दिया था. तब भैया (खेसारी) किसी हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे. पता है कि नहीं पता है? अब जाने दो, मेरा मुंह मत खुलवाओ. चल, चमचागिरी करो और आगे बढ़ो.'

शुरुआती संघर्ष को लेकर भी घेरा

अंजना सिंह ने इस बात पर गहरा दुख और नाराजगी जताई कि खेसारी के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके लिए अपशब्दों और गालियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कई स्क्रीनशॉट भी शेयर किए. अंजना ने पुरानी घटनाओं का हवाला देते हुए साफ कहा कि जब इस इंडस्ट्री में शुरुआती संघर्ष चल रहा था. तब खेसारी लाल कहीं रेस में थे भी नहीं. अंजना ने मुश्किल समय में कई लोगों की मदद की है. इसलिए उन्हें किसी से ज्ञान लेने की जरूरत नहीं है.

इस हाई-प्रोफाइल गरमा-गर्मी के बाद अब दोनों ही सितारों के फैंस सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए हैं. जहां खेसारी लाल यादव के फैंस अंजना सिंह को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं अंजना के समर्थक उनके इस बेबाक और निडर अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. फिलहाल, अंजना सिंह के इस बयानों वाले तीर ने खेसारी खेमे में बेचैनी जरूर बढ़ा दी है और देखना होगा कि इस पर सुपरस्टार खेसारी लाल की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है.