खेसारी यादव का नया सॉन्ग हो गया हिट, दरदिया ए बालम गाने में रानी संग उनकी केमिस्ट्री ने उड़ाया गर्दा

यूपी तक

• 01:43 PM • 06 Jul 2026

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'दरदिया ए बालम' रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छा गया. शिल्पी राज की आवाज और रानी संग खेसारी की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया.

Khesari Lal Yadav New Song

Khesari Lal Yadav New Song

Google CTA

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और हिट गानों की गारंटी माने जाने वाले खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने फैंस को झूमने पर मजबूर करने आ गए हैं. अपनी कड़क आवाज और जबर्दस्त डांस स्टेप्स के लिए मशहूर खेसारी ने अपना नया धमाकेदार भोजपुरी गाना 'दरदिया ए बालम' रिलीज कर दिया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है. इस बार खेसारी ने भोजपुरी की मल्लिका शिल्पी राज के साथ सुर मिलाए हैं जिसने गाने के क्रेज को दोगुना कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

रानी संग जमी खेसारी की जोड़ी

यह नया गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ मशहूर एक्ट्रेस रानी नजर आ रही हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी कमाल की है कि फैंस वीडियो से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.

गांव की खूबसूरती पर आधारित इस गाने में यूपी-बिहार के देसी मिजाज की झलक देखने को मिलती है. रंग-बिरंगे लहंगे में रानी और अपने चिर-परिचित ठेठ अंदाज में खेसारी लाल यादव ने वीडियो में जमकर ठुमके लगाए हैं. इस दौरान खेसारी ने अपने कुछ सिग्नेचर डांस स्टेप्स भी किए हैं जो रील बनाने वाले युवाओं के बीच तुरंत वायरल हो रहे हैं.

सुरों और शब्दों की जुगलबंदी

भोजपुरी म्यूजिक लवर्स का कहना है कि 'खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज जब भी साथ आते हैं, तो म्यूजिक चार्ट्स पर तबाही मचना तय होता है. 'दरदिया ए बालम' में भी दोनों की आवाज का जादू साफ दिख रहा है.'

इस गाने को खास बनाने में इसके बैकएंड क्रू का भी बड़ा हाथ है. गाने के मजेदार और कैची बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं जो सीधे दर्शकों की जुबान पर चढ़ रहे हैं. वहीं खेसारी और शिल्पी राज की जुगलबंदी ने इसे इस सीजन का परफेक्ट डांस नंबर बना दिया है. अगर आप भी भोजपुरी गानों के शौकीन हैं तो खेसारी का यह नया अवतार आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगा.