CM Cashless Medical Scheme for Teachers: योगी सरकार अपने वादे के मुताबिक शिक्षकों और उनके परिवारों की सेहत की चिंता करते हुए एक शानदार योजना लेकर आई है. इस योजना का नाम है- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना. इसके तहत अब शिक्षकों और उनके आश्रितों को आयुष्मान भारत से जुड़े सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त यानी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी.
ADVERTISEMENT
सरकार की इस अनूठी पहल से न सिर्फ शिक्षकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, बल्कि बीमारी के वक्त होने वाले बड़े आर्थिक बोझ से भी बड़ी राहत मिलेगी. योजना को पूरी तरह पारदर्शी और आसान बनाने के लिए सरकार ने एक ऑनलाइन डिजिटल पोर्टल भी शुरू कर दिया है, ताकि किसी को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.
कार्ड बनाने का पूरा प्रोसेस: स्टेप-बाय-स्टेप
स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन और बेसिक डिटेल्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcmctsc.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर 'Apply for Shikshak Cashless Chikitsa Card' पर क्लिक करें.
- अपना मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो) दर्ज करें और ओटीपी के जरिए लॉग इन करें. (ध्यान रहे, अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो पहले उसे लिंक कराएं.)
- इसके बाद अपनी ऑफिस डिटेल्स (विभाग, विद्यालय का नाम, जनपद, यूडीआई कोड आदि) और अपनी पर्सनल डिटेल्स (नाम, जन्मतिथि, रिटायरमेंट की तारीख आदि) भरें.
- अपनी फोटो अपलोड करें और घोषणा को स्वीकार करके फॉर्म को Save & Next कर दें.
स्टेप 2: परिवार (आश्रितों) को जोड़ना
- यदि आप अपने परिवार के सदस्यों को जोड़ना चाहते हैं, तो 'Yes' पर क्लिक करें.
- आश्रित का नाम, जन्मतिथि, आपके साथ संबंध और उनकी मासिक आय जैसी जानकारियां भरें.
- उनकी फोटो अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
- फॉर्म सबमिट होते ही आपके पास मैसेज आएगा. इसके बाद आपका आवेदन पहले स्कूल के प्रिंसिपल, फिर डीआईओएस (DIOS) स्तर से अप्रूव होगा.
आयुष्मान ऐप से e-KYC कैसे करें?
डीआईओएस से फाइनल अप्रूवल मिलने के बाद आपके पास e-KYC का मैसेज आएगा. इसके बिना आपका कार्ड डाउनलोड नहीं होगा. e-KYC करने का तरीका यह है...
- गूगल प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड करें.
- ऐप में 'Beneficiary' विकल्प चुनकर मोबाइल ओटीपी के जरिए लॉग इन करें.
- सर्च पेज पर स्कीम में 'PMJAY', स्टेट में 'Uttar Pradesh' और सब-स्कीम में 'Mukhyamantri Shikshak Cashless Yojna' चुनें.
- अपनी फैमिली आईडी (Family ID) और जिला डालकर सर्च करें. लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी.
- नाम के आगे 'Do e-KYC' पर क्लिक करें और आधार ओटीपी का विकल्प चुनकर ऑथेंटिकेशन पूरा करें.
लाइव फोटो: e-KYC के दौरान आपको मोबाइल के कैमरे से उसी समय अपनी लाइव फोटो क्लिक करनी होगी. गैलरी से पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने पर उसे अमान्य कर दिया जाएगा.
डाउनलोड करें अपना डिजिटल कार्ड
सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, ऐप में अपने नाम के सामने दिख रहे डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक करके अपना 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड' डाउनलोड कर लें. भविष्य में यह सुरक्षित रहे, इसके लिए इसे लैमिनेट करवाकर अपने पास जरूर रखें.
ADVERTISEMENT











