Amethi Development News:अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर करीब 2 करोड़ 30 लाख 44 हजार रुपये की लागत से बन रहा पुल अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अनुसार निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और कार्यदायी संस्था को 15 जुलाई तक पुल का निर्माण हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है.
ADVERTISEMENT
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पुल पर तेजी से फिनिशिंग का कार्य चल रहा है.निर्माण पूरा होने के बाद यह पुल क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों के लिए राहत का कारण बनेगा.
यह मार्ग अमेठी तहसील से संग्रामपुर होते हुए प्रतापगढ़ जिले के चंदिकन तक जाता है. इस सड़क से प्रतिदिन हजारों छात्र, व्यापारी और ग्रामीण आवागमन करते हैं. इसी मार्ग पर स्थित शक्तिपीठ मां कालिकन धाम में प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं.
बरसात के दौरान नाले में पानी भर जाने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित होता था और लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी. पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, यात्रा का समय बचेगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी.
स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कार्य के अंतिम चरण में पहुंचने पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल शुरू होने से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो जाएगा.
ADVERTISEMENT











