Raebareli WeatherToday: रायबरेली में उमस और चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई परेशानी, मानसूनी बारिश का इंतजार

Newzo

• 12:58 PM • 06 Jul 2026

Raebareli Weather 6th July 2026: रायबरेली में मानसून की शुरुआती बारिश के बाद फिर उमस और चिलचिलाती धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से निराशा बढ़ रही है. लोग अब अच्छी मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलने और मौसम सुहाना होने की उम्मीद है.

रायबरेली में उमस और चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई परेशानी, मानसूनी बारिश का इंतजार

रायबरेली में उमस और चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई परेशानी, मानसूनी बारिश का इंतजार

Google CTA

Raebareli Weather 6th July 2026: जनपद में मानसून की शुरुआती दस्तक के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से उमस और तीखी धूप ने जनजीवन को फिर से बेहाल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि घरों में पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं, जबकि बाहर निकलते ही चिलचिलाती धूप लोगों को झुलसा रही है.

यह भी पढ़ें...

दो दिन की बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी

इस बार मानसून ने तय समय पर दस्तक दी और शुरुआती झमाझम बारिश से किसानों समेत आम लोगों ने राहत की सांस ली. उम्मीद थी कि अब गर्मी का असर कम होगा, लेकिन दो दिनों की बारिश के बाद मौसम ने करवट बदल ली. सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी और दोपहर तक उमस व तापमान दोनों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

बादल आए, उम्मीद जगाई और बिना बरसे लौट गए

बीते दिनों कई बार आसमान में काले बादल छाए, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी. कुछ देर ठंडी हवाएं भी चलीं, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे बढ़ गए.इसके बाद फिर तेज धूप निकलने से उमस और अधिक बढ़ गई, जिससे लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं.

मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर उठ रहे सवाल

मौसम विभाग की ओर से लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है, लेकिन जिले में अपेक्षित बारिश नहीं होने से स्थानीय लोग मौसम विभाग की भविष्यवाणियों पर सवाल उठाने लगे हैं. फिलहाल, भीषण उमस और तपिश से परेशान रायबरेलीवासी बेसब्री से मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.