Raebareli Mandi Bhav 4 July 2026: जिले में बढ़ती गर्मी और मौसम के असर से सब्जियों के दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. महंगी होती सब्जियों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. बाजार में टमाटर, हरी धनिया, प्याज, लहसुन, अदरक, आलू, पालक और भिंडी समेत अधिकांश सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा तेजी टमाटर के दाम में आई है, जिसकी कीमत पिछले दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है.
ADVERTISEMENT
बढ़ती महंगाई के कारण गृहिणियों और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है. अदरक और लहसुन के दाम 240 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं. 10 दिन पहले अदरक 120 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था. स्थानीय दुकानदार भीम ने बताया कि प्याज 20 रुपये से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. सहालग में अधिक मांग और मंडियों में कम आवक भी कीमतों में वृद्धि का कारण है.
व्यापारी राहुल के अनुसार, लौकी, बैंगन, भिंडी और हरी मिर्च के दाम भी बढ़े हैं. खीरा, गाजर जैसे सलाद के आइटम कोल्ड स्टोर से आते हैं और उनकी कीमत आवक पर निर्भर करती है. दुकानदारों का कहना है कि यदि मौसम सामान्य रहा और मंडियों में सब्जियों की आवक बढ़ी, तो आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है. फिलहाल उपभोक्ताओं को महंगी सब्जियां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
सब्जियों के दाम: पहले और अब
| सब्जी | पहले | अब |
|---|---|---|
| टमाटर | 30 रुपये/किग्रा | 60 रुपये/किग्रा |
| आलू | 15 रुपये/किग्रा | 20 रुपये/किग्रा |
| प्याज | 20 रुपये/किग्रा | 40 रुपये/किग्रा |
| हरी धनिया | 120 रुपये/किग्रा | 200 रुपये/किग्रा |
| लहसुन | 140 रुपये/किग्रा | 240 रुपये/किग्रा |
| अदरक | 120 रुपये/किग्रा | 240 रुपये/किग्रा |
| हरी मिर्च | 40 रुपये/किग्रा | 60 रुपये/किग्रा |
| पालक | 40 रुपये/किग्रा | 80 रुपये/किग्रा |
नोट: सब्जियों के दाम स्थानीय दुकानदार के अनुसार।
ADVERTISEMENT











