Raebareli Police Action: पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दो उपनिरीक्षकों सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मी पिछले करीब एक माह से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे. उन्हें ड्यूटी पर लौटने के लिए कई बार निर्देश भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया. मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.
निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक शशांक पांडेय, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, मुख्य आरक्षी विजय कुमार यादव, आरक्षी बलवंत सिंह, आशुतोष सिंह और धर्मेंद्र चौधरी शामिल हैं.
पुलिस अधीक्षक ने सभी निलंबित कर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
एसपी रवि कुमार ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है. ड्यूटी के प्रति लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी से अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा की जाती है.
ADVERTISEMENT











