Mirzapur News: मिर्जापुर में CM योगी के लिए 18 मिनट देर से बंद हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट, परंपरा पर उठे सवाल

Newzo

• 04:58 PM • 08 Jul 2026

Yogi Mirzapur Visit News: मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट निर्धारित समय से 18 मिनट बाद बंद किए गए. इसको लेकर स्थानीय स्तर पर परंपरा और मंदिर व्यवस्था को लेकर सवाल उठे. वहीं मुख्यमंत्री ने दर्शन के बाद विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की.

मिर्जापुर में CM योगी के लिए 18 मिनट देर से बंद हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट, परंपरा पर उठे सवाल

मिर्जापुर में CM योगी के लिए 18 मिनट देर से बंद हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट, परंपरा पर उठे सवाल

Google CTA

Mirzapur News: विख्यात विंध्याचल देवी धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने परंपरा को तोड़कर किया मां विन्ध्वासिनी देवी का दर्शन पूजन. अपने प्रोटोकॉल से 40 मिनट लेट पहुंचे.मंदिर 12 बजे बंद हो जाता है लेकिन मुख्यमंत्री के लिए मंदिर खुला रखा गया 12: 18 बजे दर्शन पूजनकर विन्ध्य कॉरिडोर का निरीक्षण कर अष्ठभुजा गेस्ट हाउस पहुंचकर समीक्षा, बैठक की.

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल धाम में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचे.कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने परंपरा को तोड़कर मां विन्ध्वासिनी देवी का दर्शन पूजन किया. अपने प्रोटोकॉल से 40 मिनट लेट पहुंचे.मंदिर 12 बजे बंद हो जाता है लेकिन मुख्यमंत्री के लिए मंदिर खुला रखा गया 12 : 18 बजे मां विन्ध्वासिनी देवी के गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन पूजन किया.दर्शन पूजन कर सीएम विंध्य कॉरिडोर निरीक्षण कर विंध्य कॉरिडोर में बने सेफ हाउस को देखा.फिर विंध्याचल धाम से अष्ठभुजा गेस्ट हाउस पहुंचकर विंध्याचल मंडल के अधिकारियों  और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की.

मां विन्ध्वासिनी देवी का चार पहर श्रृंगार और आरती होती है साथ ही मंदिर का सफाई की जाती है. इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए दर्शन कीजिए बंद रहता है.दोपहर 12 से 1: 30 बजे तक राजश्री आरती ,शाम 07:15 से  08: 15 बजे तक संध्या आरती ,09:30 से 10: 30 बजे तक बड़ी शयन आरती और भोर 04 से 05 बजे तक मंगला आरती की जाती हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विंध्याचल मंडल के सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास को लेकर गेस्ट हाउस पर बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री सबसे ज्यादा पीडब्ल्यूडी विभाग के पुराने और नए कार्यों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली. जनप्रतिनिधियों द्वारा बताए गए सड़कों को संज्ञान में लेने कहा. खराब सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारियों को सही कराने का निर्देश दिया.

इस महापाप का जिम्मेदार कौन

बुधवार को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया, पर मां विन्ध्यवासिनी के श्रृंगार के लिए कपाट बंद होने में आधा घंटा बिलंब हो गया. मंदिर बंद होने का समय दोपहर बारह बजे है जबकि आज लगभग साढ़े बारह बजे तक मंदिर का कपाट बंद हुआ. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दर्जनों पास वितरित किए गए, पर दैनिक श्रृंगार पूजन में सहयोगियों को श्रृंगार सामग्री पहुंचाने से रोकने की चर्चा आम है. क्या मंदिर व्यवस्था और परंपरा से मुख्यमंत्री को अवगत कराने का साहस उनके किसी करीबियों के नहीं थी. 

आज की घटना से ज्यादातर पंडा समाज तथा अन्यवर्ग के स्थानीय मर्माहत है. मुख्यमंत्री के नजर में अपना कद बढ़ाने के चक्कर में जिन लोगों के द्वारा यह धर्म विरुद्ध अनैतिक कार्य हुआ है मां विन्ध्यवासिनी उन्हें इस कृत्य के लिए अवश्य दंडित करेंगी यह चर्चा आमजनमानस में सुनने को मिलती रही.