Mirzapur News: बिजली-पानी, हॉस्टल और मेस की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा, मिर्ज़ापुर मेडिकल कॉलेज में धरना

Newzo

• 03:11 PM • 05 Jul 2026

Mirzapur Medical College Protest: मिर्ज़ापुर मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर एमबीबीएस छात्रों का आक्रोश सड़क पर आ गया. बिजली, पानी, हॉस्टल, मेस और लाइब्रेरी की बदहाल व्यवस्था से नाराज़ छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल ने समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

 बिजली-पानी, हॉस्टल और मेस की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा, मिर्ज़ापुर मेडिकल कॉलेज में धरना

बिजली-पानी, हॉस्टल और मेस की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा, मिर्ज़ापुर मेडिकल कॉलेज में धरना

Google CTA

Mirzapur Medical College Protest: यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मिर्ज़ापुर (मेडिकल कॉलेज) के प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज नही संभाल पा रहे हैं. मूलभूत सुविधा न मिलने से नाराज एमबीबीएस के छात्र यहां धरने पर बैठे हुए हैं. डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्रों  ने प्रिंसिपल के खिलाफ जंग छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें...

मूलभूत सुविधा न मिलने का आरोप लगाते हुए नाराज एमबीबीएस के छात्र धरने पर बैठ गये. छात्रों का आरोप है कि बिजली, पानी, हॉस्टल, मेस, लाइब्रेरी को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसकी पूर्व में शिकायत की जा चुकी है बावजूद इसके कोई कार्रवाई संभव नहीं हो पाई है. कालेज में जनरेटर होने के बावजूद बिजली सप्लाई बाधित रहती है. जबकि लाखों का बजट खर्च दिखाया जाता है.

एक रूम में तीन-तीन छात्रों को ठूसने का आरोप

धरने पर बैठे छात्रों को मनाने पहुंचे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने आरोप लगाया कि एक रूम में तीन-तीन छात्रों को ठूंस कर रहने को विवश किया गया है. इस भीषण गर्मी में की प्रकार के समस्याओं से उन्हें दो-चार होना पड़ जा रहा है लेकिन निदान के बचाए चुप्पी साध ली जा रही है, ऐसे हालात में मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है. छात्रों के उग्र रूप को देखकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन पसीने छोड़ते हुए नजर आया है.