Mirzapur Agnikand: तड़के मिर्जापुर में भीषण अग्निकांड, कूलर-पंखा गोदाम में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Mirzapur Fire Accident News: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के कूलर-पंखा के गोदाम में भीषण आग लग गई. सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

 तड़के मिर्जापुर में भीषण अग्निकांड, कूलर-पंखा गोदाम में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

तड़के मिर्जापुर में भीषण अग्निकांड, कूलर-पंखा गोदाम में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Newzo

• 11:39 AM • 28 Jun 2026

follow google news

Mirzapur News: नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौबेटोला में एक बार फिर आग ने तांडव मचाया है. बताया जाता है कि इस बार वोल्टास सो रूम के बगल में कूलर-पंखा के गोदाम में आग लग गई. फायर बिग्रेड की तीन-तीन गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है. लेकिन खबर भेजे जाने तक आग पर काबू पाया नहीं जा सका था. 

यह भी पढ़ें...

सूचना होने पर मौके पर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी. वहीं सूचना होने पर शोरुम मालिक भी पहुंच गए थे. रविवार को तड़के लोगों की निगाह पड़ी तो दुकान से धुंआ उठता हुआ देख इसकी सूचना लोगों ने गोदाम मालिक सहित पुलिस को दी है. तब तक देखते-देखते धुंआ बढ़ते हुए आग का गोला बन चुका था. इससे आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया था.

गोदाम में आग लगने का कारण जहां स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं प्रथम दृष्टया शार्ट-सर्किट से आग लगने को वजह बताया जा रहा है. दूसरी ओर चर्चा है कि अग्निशमन विभाग की लापरवाही समय समय पर छानबीन न होने से बड़े प्रतिष्ठानों से लेकर तंग भवनों गलियों में खुले गोदाम इत्यादि में बढ़ती आग की घटनाओं के बाद भी सबक नही लिया जा रहा है. जिससे कभी भी बड़े हादसे के होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है.