Mirzapur Accident News: यूपी के मिर्जापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां बस से कुचलकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई . यह हादसा हलिया थाना क्षेत्र के तीता गांव के पास हुआ.
ADVERTISEMENT
जानकारी के मुताबिक हलिया थाना क्षेत्र के बडौहा गांव निवासी हरिशंकर प्रजापति (55) बुधवार को दूध डेरी पर बस से दूध लेने जा रहे थे. वह बस के गेट पर खड़े थे. तभी बस तीता गांव के पास पहुंची और संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए. इसके बाद बस का पिछला चक्का उनके ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी. वहीं इस हादसे के बाद हरिशंकर के घर में मातम पसर गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ADVERTISEMENT










