Mirzapur News: लखनऊ अग्निकांड के बाद मिर्जापुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन का शिकंजा, बिना फायर उपकरण के चल रहे कई संस्थान बंद

Mirzapur Coaching Centers News: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद मिर्जापुर में प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों पर बड़ा अभियान चलाया। फायर सेफ्टी उपकरणों और सुरक्षा मानकों की जांच के दौरान कई कोचिंग सेंटरों में जरूरी इंतजाम नहीं मिले, जिसके बाद उन्हें बंद कराया गया। फरार संचालकों को नोटिस देकर कार्रवाई की तैयारी है।

लखनऊ अग्निकांड के बाद मिर्जापुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन का शिकंजा, बिना फायर उपकरण के चल रहे कई संस्थान बंद

लखनऊ अग्निकांड के बाद मिर्जापुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन का शिकंजा, बिना फायर उपकरण के चल रहे कई संस्थान बंद

Newzo

• 01:38 PM • 23 Jun 2026

follow google news

Mirzapur News: यूपी की राजधानी लखनऊ में हादसे के बाद मिर्जापुर में कई कोचिंग सेंटरों पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की जांच की. कोचिंग सेंटरों पर जांच के दौरान फायर सिलेंडरों की भी जांच की गई.

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में बच्चों की मौत के बाद मिर्जापुर जनपद में स्थित कोचिंग संस्थानों पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच की.

तहसील चौराहे पर स्थित जनपद के सबसे बड़े कोचिंग संस्थान आकाश कोचिंग सेंटर में सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार और एएसपी नीतीश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ जांच पड़ताल की. जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया. इसके अलावा कोचिंग सेंटर में लगे फायर सिलेंडरों की भी जांच की गई.

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जनपद में कोचिंग संस्थानों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है. फायर नॉर्म्स पूरे करने के बाद ही अनुमति दी जाएगी.

चेकिंग के दौरान कई कोचिंग संचालक गेट बंद कर मौके से फरार हो गए. जिले में बिना फायर इंस्ट्रूमेंट लगाए कई कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं. एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त छापेमारी में कई कोचिंग सेंटरों में फायर इंस्ट्रूमेंट नहीं पाए गए. बिना फायर इंस्ट्रूमेंट के चल रहे कोचिंग सेंटरों को पुलिस प्रशासन की टीम ने बंद कराया.

कोचिंग बंद कर मौके से फरार संचालकों को नोटिस दी जाएगी. बिना फायर इंस्ट्रूमेंट के कोचिंग चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.