6 दिनों में 150 संदिग्धों की जांच पूरी..., राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में SIT आज CM योगी को सौंप सकती है शुरुआती रिपोर्ट!

Ram Mandir Donation SIT Investigation: राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अब अपनी जांच के अंतिम चरण में पहुंच गई है. सूत्रों के अनुसार, एसआईटी अपनी शुरुआती रिपोर्ट आज देर रात या सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है.

 Ayodhya Ram Mandir Donation SIT Investigation

 Ayodhya Ram Mandir Donation SIT Investigation

कुमार अभिषेक

22 Jun 2026 (अपडेटेड: 22 Jun 2026, 08:28 AM)

follow google news

 Ayodhya Ram Mandir Donation SIT Investigation: राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अब अपनी जांच के अंतिम चरण में पहुंच गई है. सूत्रों के अनुसार, एसआईटी अपनी शुरुआती रिपोर्ट आज देर रात या सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है. जांच के दौरान जुटाए गए सभी अहम साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया है और रिपोर्ट में शुरुआती निष्कर्ष शामिल किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें...

150 संदिग्धों से जुड़े पहलुओं की पड़ताल

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने पिछले 6 दिनों में करीब 150 संदिग्धों से जुड़े मामलों की जांच की है. इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई और उपलब्ध दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों का भी परीक्षण किया गया. जांच एजेंसी ने पूरे मामले से जुड़े अहम सबूतों को सुरक्षित रखते हुए रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है.

करीब 25 लोगों पर कार्रवाई की सिफारिश संभव

जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शुरुआती रिपोर्ट में करीब 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा किए जाने की उम्मीद है. इनमें बड़ी संख्या उन सेवादारों की बताई जा रही है, जो चढ़ावे से जुड़े कार्यों में शामिल रहे हैं. हालांकि अंतिम निर्णय रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा.

पूछताछ पूरी होने के बाद बाहर न जाने के निर्देश

एसआईटी जिन लोगों से पूछताछ कर चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक कहीं बाहर नहीं जाने के लिए कहा गया है. इस सूची में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा भी शामिल हैं. जांच टीम पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और शुरुआती रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई की दिशा तय होने की संभावना है.