Ballia News: बलिया का लाल बना बिहार का अधिकारी, BPSC में लहराया परचम, पिता ने कहा- जी कर रहा छत से कूद जाऊं

BPSC Success Story: बलिया के अखिल कुमार ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा में बिहार पंचायत राज अधिकारी बनकर सफलता की नई मिसाल कायम की है. पहली ही कोशिश में मिली इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है. अब उनका अगला लक्ष्य यूपीएससी में सफलता हासिल कर आईएएस अधिकारी बनना है.

 बलिया का लाल बना बिहार का अधिकारी, BPSC में लहराया परचम, पिता ने कहा- जी कर रहा छत से कूद जाऊं

बलिया का लाल बना बिहार का अधिकारी, BPSC में लहराया परचम, पिता ने कहा- जी कर रहा छत से कूद जाऊं

Newzo

• 03:41 PM • 21 Jun 2026

follow google news

BPSC Success Story: उत्तर प्रदेश के बलिया के एक होनहार युवा ने बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम बढ़ाया है. बलिया के रहने वाले अखिल कुमार का चयन बिहार पंचायत राज अधिकारी के पद पर हुआ है. अपनी पहली ही कोशिश में यह उपलब्धि हासिल करने वाले अखिल ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है.

यह भी पढ़ें...

अखिल की सफलता का सफर उनकी मजबूत शैक्षिक नीव पर टिका है. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अपने गृह जनपद बलिया से पूरी की. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां से उन्होंने स्नातक और भूगोल विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की. वर्तमान में अखिल बीएचयू के भूगोल विभाग से पीएचडी कर रहे है.

अखिल की सफलता से पिता मूनजी प्रसाद और माता आरती देवी फूले नहीं समा रहे हैं. पिता ने भावुक होते हुए साझा किया कि अखिल बचपन से ही मेधावी और मेहनती रहा है, उन्होंने बताया सेंट जेवियर स्कूल में वह हमेशा अपनी कक्षा में प्रथम आता था. एक बार जब वह सेकंड आया तो हमने री-चेक करवाया और अंत में वह फर्स्ट ही रहा. बताया आज खुशी का ठिकाना नहीं नहीं है जी कर रहा है छत से कूद जाऊं. वहीं माताजी ने बताया कि परिणाम के दिन अखिल ने सबसे पहले उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जो उनके लिए गर्व का पल था.

बीपीएससी में सफलता प्राप्त करने के बाद भी अखिल का संकल्प अडिग है. वह अभी रुकने वाले नहीं है. अखिल ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य यूपीएससी है. उन्होंने अब तक दो बार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा दी है और अब उनका पूरा ध्यान आईएएस अधिकारी बनने पर है. वहीं उनकी बहन जो उनके साथ रहकर उनकी मेहनत की गवाह रही है कहतीहै कि भैया की सफलता से वह खुद से ज्यादा खुश है.

सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अखिल ने सफलता के कुछ सटीक मंत्र साझा किये है, उन्होंने कहा तैयारी की शुरुआत हमेशा एनसीईआरटी की पुस्तकों से करें, इसे ही आधार और सबसे विश्वसनीय स्रोत माने, प्री और मेंस की तैयारी अलग-अलग न करके एक साथ करें. स्टेट पीसीएस के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को नियमित हल करना सफलता की कुंजी है. सिविल सेवा की राह कठिन है लेकिन निरंतर मेहनत और सही माइंडसेट से इसे हासिल किया जा सकता है.