Ballia News: दुकान पर सिगरेट के पैसे मांगने पर बवाल, जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद

Ballia Crime News: बलिया के बांसडीह क्षेत्र में सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकान संचालक पर जानलेवा हमला हुआ. आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर चाकू और लोहे की रॉड से हमला किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर ली गई है.

दुकान पर सिगरेट के पैसे मांगने पर बवाल, जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद

दुकान पर सिगरेट के पैसे मांगने पर बवाल, जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद

Newzo

• 06:00 PM • 18 Jun 2026

follow google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में बांसडीह थाना क्षेत्र में सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकान संचालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी अभिषेक पटेल और गोली पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार घटना 17 जून की बताई जा रही है. रामपुर कला चट्टी स्थित एक गुमटी दुकान पर पीड़ित सौरभ उर्फ गांगुली बैठा था. आरोप है कि तभी अभिषेक पटेल उर्फ गोली पटेल अपने अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और सिगरेट मांगे, जब सौरभ ने सिगरेट के पैसे मांगे तो आरोपी और उसके साथियों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी.

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सौरभ पर चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. इस मामले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके शरीर पर चाकू के कई निशान पाए गए हैं और अंदरूनी चोटे भी आई है. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया और लहू लुहान अवस्था में उसे बांसडीह सीएचसी ले गए, जहां से स्थिति नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115 )(2), 352 बी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया. 18 जून की सुबह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पितंबरा मार्ग स्थित ईंट- भट्टे के पास से मुख्य आरोपी अभिषेक पटेल उर्फ गोली पटेल को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है, शेष नामजद आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस उन्हें जल्द ही पकड़ने का दावा कर रही है.