Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सत्ताधारी दल अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन हो उठा है. यही कारण है कि जनता के मूल मुद्दों- महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों से ध्यान भटकाने के लिए प्रतिदिन नए-नए राजनीतिक शिगूफे छोड़े जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT
उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति जनता का बढ़ता समर्थन भारतीय जनता पार्टी की चिंता का कारण बनता दिखाई दे रहा है. अपनी संभावित राजनीतिक चुनौती से घबराकर भाजपा और उसके सहयोगी नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी में टूट-फूट की भ्रामक एवं आधारहीन चर्चाएं फैलाने का प्रयास किया जा रहा है.
कान्हजी ने कहा कि सच्चाई यह है कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है. चुनावी माहौल में इस प्रकार की अफवाहें और दुष्प्रचार राजनीतिक हताशा का परिचायक हैं. उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पार्टी को विजय दिलाने के लिए कृतसंकल्पित हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी और गरीबों पर अत्याचार चरम पर है.
यह भी पढ़ें...मोहर्रम से पहले गोंडा प्रशासन सतर्क
कहा, जनता इस अहंकारी सरकार से छुटकारा पाने का मन बना चुकी है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को प्रचंड जनसमर्थन देकर बड़ी जीत दिलाएगी.
ADVERTISEMENT










