Ballia News: बलिया में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, जमीन की पैमाइश के नाम पर 5 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

Ballia Crime News: बलिया में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर में तैनात एक कानूनगो को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर जमीन की पैमाइश के बदले घूस मांगने का आरोप है. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

Ballia bribery case

Ballia bribery case

Newzo

• 03:50 PM • 17 Jun 2026

follow google news

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. तहसील सदर में तैनात एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को 5000 रुपये की रिश्त लेते हुए रंगे हांथो गिरफ्तार किया गया है. आरोपी राजस्व निरीक्षक जमीन की पैमाइश करने के एवज में घुस मांग रहा था.

यह भी पढ़ें...

शिकायतकर्ता अशोक कुमार सिंह जो ग्राम व पोस्ट सोनवानी थाना हल्दी के निवासी हैं, ने आजमगढ़ की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी. अशोक कुमार का आरोप था कि राजस्व निरीक्षक रामप्रताप राम निवासी ग्राम पोस्ट दया छपरा उनकी जमीन की पैमाइश करने के बदले पैसों की मांग कर रहा है.

शिकायत मिलने के बाद आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाई. 17 जून को दोपहर लगभग 12:25 बजे, जैसे ही राजस्व निरीक्षक राम प्रताप राम ने तहसील सदर बलिया के राजस्व निरीक्षक कक्ष प्रथम तल कमरा नंबर 22 में रिश्वत के 5000 रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया, जिसे पकड़कर कोतवाली लाया गया.

मौके पर मौजूद साक्षियों के सामने आरोपी को गिरफ्तार कर रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है. आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस करतवाई को अंजाम देने वाली टीम में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पासवान के नेतृत्व में आजमगढ़ इकाई के कुल 14 सदस्य शामिल थे.