बलिया में साइबर ठगों का नया खेल, वेडिंग कार्ड के बहाने लोगों को बना रहे शिकार

Ballia Cyber Crime News: अगर आपके WhatsApp पर 'मेरे भाई की शादी का कार्ड जरूर देखें' जैसा मैसेज आए तो सावधान हो जाइए. बलिया में ऐसे ही एक डिजिटल वेडिंग कार्ड ने दो लोगों के बैंक खातों से ₹1.87 लाख उड़ा दिए.साइबर ठग अब भावनाओं और रिश्तों का सहारा लेकर लोगों को निशाना बना रहे हैं.

 Ballia Cyber Fraud

Ballia Cyber Fraud

Newzo

• 12:08 PM • 14 Jun 2026

follow google news

Ballia Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश के बलिया में साइबर अपराधियों ने अब आपकी खुशियों में भी जहर घोलना शुरू कर दिया है. शादी-ब्याह के सीजन में साइबर ठगों ने एक नया और खतरनाक तरीका ईजाद किया है.अब डिजिटल वेडिंग कार्ड के नाम पर भेजे जा रहे सन्दिग्ध APK लिंक लोगो की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं. बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र में इस जालसाजी ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया और उनके खातों से कुल 1.87 लाख रुपये उड़ा लिए.

यह भी पढ़ें...

साइबर ठग व्हाट्सएप पर बड़े ही शातिर तरीके से संदेश भेज रहे हैं.संदेश में लिखा होता है 'मेरे भाई की शादी का कार्ड जरूर देखें या विवाह समारोह में आपको सादर आमंत्रण है' साथ मे एक APK फाइल या सन्दिग्ध लिंक जुड़ा है.

जैसे ही पीड़ित कार्ड देखने की उत्सुकता में उस फाइल को क्लिक किया डाउनलोड करता है. उसका पूरा मोबाइल फोन हैकरों के नियंत्रण में चला जाता है. पीड़ित को लगता है कि वह कार्ड देख रहा है लेकिन पीछे से ठग उसके मोबाइल के बैंकिंग एप यूपीआई और पासवर्ड का एक्सेस लेकर बैंक खाता खाली कर देते हैं.

बलिया में दो शिकार, 1.87 लाख का चूना

पहला मामला सिकंदरपुर के मुड़ियापुर निवासी सिरज्जुद्दीन को शादी का डिजिटल नियंत्रण मिला. फाइल खोलते ही उनके खाते से तीन किश्तों में 97472 रुपये गायब हो गए. वही दूसरा मामला मोहल्ला मिल्की के शकील अहमद के फोन पर भी ऐसा ही एक लिंक आया. लिंक खुलते ही उनका फोन हैक हो गया और उनके खाते से 90054 रुपये उड़ गए.

पीड़ितों ने सिकंदरपुर थाने में मामले की तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वही सिकंदरपुर के क्राईम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव ने लोगो को सचेत करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अब पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं का फायदा उठा रहे है.कहा किसी भी अनजान नम्बर से आये APK फाइल या लिंक को कभी न खोले.डिजिटल कार्ड के नाम पर आए सन्दिग्ध लिंक से सावधान रहें.अपना ओटीपी पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें.

पुलिस का कहना है कि लोग सतर्क रहे, क्योंकि थोड़ी सी उत्सुकता और असावधानी आपके बैंक खाते को पल भर में खाली कर सकती है. यह घटना इस बात की चेतावनी है कि डिजिटल युग में किसी भी अनजान संदेश पर भरोसा करना अब आपको भारी पड़ सकता है.