बलिया में शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Om Birla in Ballia: बलिया में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में 14 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे. उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं. बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय प्रशासन में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

 Ballia News

Ballia News

Newzo

• 12:23 PM • 13 Jun 2026

follow google news

 Om Birla in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया में बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर के पास आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 14 जून को शामिल होंगे. लोकसभा अध्यक्ष के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़ें...

कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सकें. बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर के समीप अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 8 जून से श्री शिव महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है. 15 जून तक आयोजित कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

कथा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन को लेकर प्रशासन ने मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला 14 जून रविवार को वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. वहां से वह सड़क मार्ग द्वारा बलिया के लिए रवाना होंगे और अपरान्ह तीन बजे बलिया के दिऊली स्थित बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर परिसर में पहुंचेंगे. लोकसभा अध्यक्ष श्री शिव महापुराण कथा में लगभग एक घंटे मौजूद रहेंगे. इस दौरान कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी उनका संवाद हो सकता है.