Ballia Operation Vajrapaat: यूपी का वज्रपात: बलिया पुलिस का सोशल मीडिया गैंग्स पर जोरदार प्रहार, 25 गैंग और 263 गुंडों की निकली हवा

Ballia News: बलिया में सोशल मीडिया पर अपराध का भौकाल दिखाने वाले गैंग्स पर पुलिस का बड़ा वज्रपात हुआ है. ऑपरेशन वज्रपात के तहत 25 गैंगों के 263 सदस्यों को चिन्हित किया गया है. 16 अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है. पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराध और अराजकता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

: Ballia Crime News

: Ballia Crime News

Newzo

• 01:21 PM • 09 Jun 2026

follow google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस ने अपराधियों और सोशल मीडिया पर अपनी दबंगई का भोकाल दिखाने वाले गैंग्स की कमर तोड़ दी है. वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए गए पांच दिवसीय विशेष अभियान ऑपरेशन वज्रपात ने जिले में खलबली मचा दी है. पुलिस ने ऐसे 25 गैंगों को चिन्हित किया है जो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाकर समाज में भय का माहौल बना रहे थे.

यह भी पढ़ें...

263 अपराधियों का चिन्हीकरण, 16 सलाखों के पीछे

पुलिस के कार्यवाही में 25 संगठित गैंगों का पर्दाफाश हुआ है, जिनमें कुल 263 सदस्य शामिल है, इनमें से 16 शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी सदस्यों की धड़-पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है, पुलिस ने कुल 15 गंभीर मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट जैसी कठोर धाराएं शामिल है,

ये गैंग थे निशाने पर

अभियान के तहत बलिया के कई कुख्यात गैंग्स को चिन्हित किया गया है जो शहर से लेकर गांव तक सक्रिय थे. फरसा गैंग, महाकाल गैंग, 221715 गैंग और राइडर गैंग जैसे नाम शामिल है. कोतवाली, बैरिया, नरही, सिकंदरपुर, फेफना और बांसडीह जैसे थाना क्षेत्रों में सक्रिय इन गैंग्स के लीडर्स की कुंडली खंगाली जा रही है.

सोशल मीडिया पर रील, पुलिस की जेल

एसपी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उन युवाओं और गैंग लीडर्स पर नकेल कसी है जो अपनी आपराधिक गतिविधियों का सोशल मीडिया पर महिमा मंडल कर रहे थे. यह गैंग्स हत्या, लूट, मारपीट और रंगदारी जैसे अपराधों में लिप्त पाए गए हैं.

पुलिस की अपील, आपकी पहचान रहेगी गोपनीय

बलिया पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर आपके आसपास कोई भी समूह हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है या सोशल मीडिया पर आतंक फैला रहा है, तो बेझिझक सूचना दे. आप अपने स्थानीय थाने पर संपर्क कर सकते हैं या फिर वाराणसी जोन के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 783 986 0411 पर मैसेज कर सकते हैं. पुलिस का दावा है की सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी.

जीरो टॉलरेंस की नीति

बलिया पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराध और अराजकता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल बाकी बचे गैंग लीडर्स और सदस्यों की धर पकड़ के लिए जिले भर में फिजिकल वेरिफिकेशन का काम तेजी से चल रहा है. इस वज्रपात के बाद अब बलिया के उन गैंग्स में हड़कंप है जो रील के जरिए अपनी अलग दुनिया बनाने का सपना देख रहे थे.