Police Rescue operation Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई.जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पिछले 4 घंटे से महिला टावर पर डटी हुई है और नीचे उतरने को तैयार नहीं है.
ADVERTISEMENT
मिली जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति सौरभ बिंद से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है.महिला का आरोप है कि उसके पति ने उससे छिपकर दूसरी शादी कर ली है.इसी बात से आहत होकर महिला अपना आपा खो बैठी और सीधे टावर पर चढ़ गई.टावर पर चढ़ने के बाद उसने पति को मौके पर बुलाने की मांग शुरू कर दी.
पुलिस के छूटे पसीने, ग्रामीणों की भीड़
टावर पर महिला के चढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया.देखते ही देखते टावर के नीचे सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिकंदरपुर पुलिस ने महिला को नीचे उतरने की काफी कोशिश की.बताया जा रहा है कि पिछले 4 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिल सकी है.
सिकंदरपुर थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने मीडिया से दूरभाष पर बताया कि मामला पूरी तरह से पति-पत्नी के बीच का पारिवारिक विवाद है.पुलिस की टीम लगातार महिला के संपर्क में है और उसे समझा बुझा कर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है.टावर पर चढ़ने के कारण महिला के टावर से सुरक्षित उतरने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.बता दे कि मौके पर अफरा-तगड़ी का माहौल है और अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
फिलहाल महिला अभी भी टावर की ऊंचाई पर मौजूद है और स्थानीय पुलिस उसे किसी तरह नीचे उतराने की मशक्कत कर रही है. इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.
ADVERTISEMENT










