PM किसान, आवास और आयुष्मान योजना पर फोकस, बलिया में सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Ballia Development News: बलिया में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने सरकार के 12 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया.पीएम किसान से लेकर आयुष्मान, आवास, उज्ज्वला और स्वनिधि योजनाओं तक करोड़ों रुपये के लाभ और लाखों लाभार्थियों के आंकड़े साझा किए गए. साथ ही सुरहाताल को रामसर स्थल घोषित होने को जिले की बड़ी उपलब्धि बताया गया.

Ballia News

Ballia News

Newzo

• 03:50 PM • 14 Jun 2026

follow google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद बलिया में प्रदेश सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने विकास भवन सभागार में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियों और जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में सरकार बनने के बाद देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हुआ है और भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है. सरकार ने वर्ष 2027 तक के लिए स्पष्ट विकास लक्ष्य निर्धारित किए हैं और "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र पर कार्य कर रही है.

यह भी पढ़ें...

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सुरहाताल जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार) का देश के 100वें रामसर स्थल के रूप में घोषित होना बलिया के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. इससे जिले की जैव विविधता, प्राकृतिक धरोहर और पर्यावरणीय महत्व को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 को इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भारत की आर्द्रभूमि संरक्षण प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है. उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 5.08 लाख से अधिक किसानों को 1524.72 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है.

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 74,992 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 21,082 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराया गया है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 9,610 लाभार्थियों को 14.41 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है, जबकि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1,697 उपभोक्ताओं द्वारा 5.50 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 5.05 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है, जबकि नगरीय क्षेत्र में 14,491 व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए हैं. 

मनरेगा योजना के तहत 1302.98 करोड़ रुपये व्यय कर लाखों मानव दिवस सृजित किए गए तथा बड़ी संख्या में परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है. जिले में चयनित 393 अमृत सरोवरों में से 337 का निर्माण पूरा हो चुका है, स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 10.60 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और 130,251 लाभार्थियों को 249.35 करोड़ रुपये का क्लेम भुगतान किया गया है. वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2.24 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने बताया कि विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत लाखों लोगों को लाभ मिला है.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा जनधन योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को आर्थिक सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा गया है. 

मंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को करोड़ों रुपये की सहायता प्रदान की गई है. इसके अलावा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, पीएम कुसुम योजना तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भी लाभार्थियों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनपद में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी.