Ballia News:सपा का ब्राह्मण-क्षत्रिय कार्ड और मंदिर चंदे का मुद्दा, अवलेश सिंह ने ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशाना

UP Elections 2027: बलिया में सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने भाजपा और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई और राम मंदिर चंदा मामले की जांच की मांग की. साथ ही जनेश्वर मिश्र जयंती के बहाने ब्राह्मण-क्षत्रिय एकता का संदेश देने की कोशिश की.

 सपा का ब्राह्मण-क्षत्रिय कार्ड और मंदिर चंदे का मुद्दा, अवलेश सिंह ने ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशाना

सपा का ब्राह्मण-क्षत्रिय कार्ड और मंदिर चंदे का मुद्दा, अवलेश सिंह ने ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशाना

Newzo

• 03:48 PM • 19 Jun 2026

follow google news

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश के राजनीति में समाजवादी पार्टी अब आक्रामक मूड में दिखाई दे रही है. सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने एक साक्षत्कार के दौरान भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी ओम प्रकाश राजभर तीखा हमला बोला है. साथ ही, उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव और जनेश्वर मिश्र जयंती के बहाने बड़े सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें...

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भड़के अवलेश सिंह

सपा नेता अवलेश सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, उन्होंने कहा राजभर की बातें पूरी तरह निराधार और फर्जी है. 2022 से पहले वह भाजपा और मुख्यमंत्री को गाली देते थे, आज उन्हीं के साथ है. सपा के कारण ही वे मंत्री बने, लेकिन आज पार्टी को कोस रहे हैं. उनकी खुद की पार्टी टूट रही है और उनके विधायक भाजपा-सपा के दरवाजे खटखटा रहे हैं.

EVM को लेकर फिर खुली बैलेट पेपर की मांग

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अवलेश सिंह ने फिर से ईवीएम पर अविश्वास जताया. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, हमें ईवीएम से डर नहीं है, लेकिन देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए इसे हटाकर बैलट पेपर से चुनाव करना चाहिए. अगर बैलेट से चुनाव हुए तो भाजपा की विदाई निश्चित है.

मंदिर चंदे और डबल इंजन सरकार पर गम्भीर आरोप

अवलेश सिंह ने प्रभु श्री राम के नाम पर एकत्रित चंदे और चढ़ावे में हेरा-फेरी का गंभीर आरोप लगाया, उन्होंने कहा राम मंदिर के चंदा में हुई चोरी की जांच होनी चाहिए. अगर भाजपा ने चोरी नहीं की है तो उन्होंने अब तक सीबीआई या ईडी से जांच क्यों नहीं कराई. दोषियों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला. इससे स्पष्ट है कि इसमें भाजपा और आरएसएस के लोग खुद संलिप्त है.

जनेश्वर मिश्र जयंती, ब्राह्मण-क्षत्रिय एकता का संदेश

आगामी 5 अगस्त को होने वाली छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती के बारे में बात करते हुए अवलेश सिंह ने बताया कि सपा इस बार ब्राह्मण समाज को साथ लेकर बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है, उन्होंने कहा पूरा ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी के साथ है. जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा.

जातिगत समीकरण पर बात करते हुए एक नया संदेश देने की कोशिश की. उन्होंने कहा क्षत्रिय और ब्राह्मणों के बीच कोई मतभेद नहीं है, क्षत्रिय समाज ब्राह्मण का सम्मान करता है और इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज का विशेष स्थान होगा. विपक्ष सिर्फ मुद्दों को भड़काने के लिए इन पर टिप्पणी कर रहा है.