Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की फेफना थाना पुलिस और एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गोवंश की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है. तस्करों के चंगुल से 26 बेजुबान गोवंश को सुरक्षित बरामद किया गया है.
ADVERTISEMENT
घटना 16-17 जून की रात की है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अलावलपुर चट्टी के पास घेराबंदी की. तस्कर 6 वाहनों में सवार होकर गोवंशों को क्रूरता पूर्वक लादकर ले जा रहे थे. पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने की कोशिश की लेकिन वयना रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस की तत्परता से सभी 6 वाहन दबोच लिए गए.
पुलिस ने मौके से 6 वाहनों को सीज किया है, जिनमें चार पिकअप, एक बोलेरो और एक मैजिक गाड़ी शामिल है. इन वाहनों से कुल 26 गोवंश जिसमें 17 गाय और 9 बछड़े-बछिया बरामद किए गए. तस्करों ने इन पशुओं को क्रूरता के साथ रस्सियों से बांधकर पटरी लगाकर छुपाया हुआ था.
पुलिस ने मौके से 20 वर्षीय सनी अंसारी और एक बाल अपचारीको गिरफ्तार किया. वहीं 17 जून को एक और मुख्य आरोपी रिकीत कुमार उर्फ रिकीत को माल्देपुर पीपा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया. रिकीत का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. जिस पर पूर्व में भी फेफना थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है.
इस पूरे मामले में थाना फेफना में धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. पकड़े गए सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है. पुलिस अब फरार चल रहे अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस टीम की इस सतर्कता से तस्करों के मंसूबे नाकाम हो गए है. जनपद में पशु तस्करी के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.
ADVERTISEMENT










