Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया में भीमपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने न केवल युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाए, बल्कि युवती के गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया. पुलिस ने युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT
मिली जानकारी के अनुसार, भीमपुरा थाना क्षेत्र के भुजेनी निवासी प्रिंस पुत्र रामलाल ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाया. जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी उस पर बच्चा गिराने के लिए दबाव बनाने लगा. पीड़िता ने जब शादी की बात कही, तो आरोपी और उसके सहयोगियों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी.
पीड़िता की शिकायत पर भीमपुरा थाने में पुलिस ने धारा 69, 352, 351(3) बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज किया था. विवेचना के दौरान भीमपुरा थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT










