Saharanpur News: प्रेम संबंध के बीच युवक और विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Saharanpur News: सहारनपुर में प्रेम-प्रसंग का दुखद अंत हो गया। विवाहिता काजल और युवक अंकुश ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. खेत में मिले शवों से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

प्रेम संबंध के बीच युवक और विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

प्रेम संबंध के बीच युवक और विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Newzo

• 03:15 PM • 21 Jun 2026

follow google news

Saharanpur News: सहारनपुर जिले में आज एक विवाहिता और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी. दोनों के शव गांव से थोड़ी दूर खेत में मिले हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शरू कर दी है.
 
नागल थाना क्षेत्र के मड़की गांव निवासी नरेंद्र ने अपनी साली की बेटी काजल को गोद लिया था. करीब एक वर्ष पूर्व काजल की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के सुंदलहेड़ी गांव निवासी राजू के साथ की थी. बताया गया है कि शादी के पहले से काजल के अपने रिश्तेदारी में लगने वाले युवक अंकुश से प्रेम संबंध थे. शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी था.

यह भी पढ़ें...

परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले काजल के पति ने दोनों को साथ देख लिया था. इसके बाद काजल को मायके भेज दिया गया था, जहां वह पिछले करीब 10 दिन से रह रही थी. शनिवार को वह अचानक घर से गायब हो गई. उस समय उसके अभिभावक मजदूरी पर गए हुए थे. शाम को घर लौटने पर काजल के नहीं मिलने से परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की. नरेंद्र ने नागल थाने पहुंचकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी.

परिजनों का आरोप है कि तत्काल मुकदमा दर्ज करने के बजाय उन्हें कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी गई। इसी दौरान आज ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित एक खेत में युवक और युवती के शव पड़े होने की सूचना दी. मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उनकी पहचान काजल और अंकुश के रूप में की. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
 
क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव ने बताया कि थाना गागलहेडी पुलिस को सुबह सूचना प्राप्त हुई कि अंकुश पुत्र राकेश व काजल पत्नी राजू निवासी ग्राम संघालेडी थाना कोतवाली देहात दोनों द्वारा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया गया है. इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर नजदीकी हॉस्पिटल में दोनों को भर्ती कराया गया जहाँ पर इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई है. दोनों मृतकों के पंचायतनामे एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.