Saharanpur News: सहारनपुर में शातिर अपराधी अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज

Saharanpur Crime News: सहारनपुर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी पर हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अभियान जारी रखने की बात कही है.

सहारनपुर में शातिर अपराधी अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज

सहारनपुर में शातिर अपराधी अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज

Newzo

18 Jun 2026 (अपडेटेड: 18 Jun 2026, 03:44 PM)

follow google news

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध अस्त्र-शस्त्र रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना मंडी पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाबालालदास रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से साबिर उर्फ लाला पुत्र अनवर को गिरफ्तार किया. आरोपी मूल रूप से ग्राम गन्देवड़ा, छुटमलपुर थाना फतेहपुर का निवासी है और वर्तमान में नई बस्ती, पुराना घास कांटा क्षेत्र में रह रहा था. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ. गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मंडी में मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है. उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पूर्व में भी कई बार कानून के शिकंजे में आ चुका है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल अनुजपाल और कांस्टेबल सौरभ कुमार शामिल रहे.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.