जौनपुर के शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल को फेसबुक पर एक पोस्ट करना भारी पड़ गया. लेखपाल अशोक कुमार यादव ने रविवार को फेसबुक पर लिखा- "चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर." उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
ADVERTISEMENT
पोस्ट सामने आने के बाद तहसील प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया. इसके बाद लेखपाल अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट चर्चा में आने के बाद तहसील स्तर से इसकी जानकारी जुटाई गई और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी.
कौन हैं अशोक कुमार यादव?
अशोक कुमार यादव शाहगंज तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं. रविवार को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से चीनी के दाम को लेकर पोस्ट की थी. पोस्ट वायरल होने के बाद जौनपुर प्रशासन ने मामले में कार्रवाई की.
मामले पर अशोक कुमार यादव से टेलीफोन पर बातचीत की गई. उन्होंने बताया कि उन्होंने फेसबुक पोस्ट में सिर्फ चीनी का दाम लिखा था. अशोक यादव का कहना है कि चीनी का दाम बताना सरकार की नीतियों का विरोध करना नहीं है.
फेसबुक पोस्ट की वजह से हुए सस्पेंड
अशोक यादव के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि उनकी पोस्ट से सरकार की छवि खराब हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि इसी फेसबुक पोस्ट के चलते उनका निलंबन किया गया है.
लेखपाल ने बताया कि इस मामले को लेकर शाहगंज तहसीलदार ने उनसे बात की थी. इसके बाद उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी. हालांकि, तब तक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुकी थी.
बताया जा रहा है कि पोस्ट रविवार को चर्चा में आई थी. इसके बाद तहसील स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई गई और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई. इसी रिपोर्ट के आधार पर अशोक कुमार यादव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई.
झांसी में पति को नींद की गोली देकर प्रेमी को बेडरूम में बुलाती थी नई नवेली दुल्हन, फिर ऐसे पकड़ी गई
ADVERTISEMENT











