लव मैरिज के बाद बिगड़े रिश्ते, पत्नी मिताली ने ससुराल जाने से किया मना... UP के ललितपुर में गुस्साए पति मोंटी ने सास-साली-साले को चाकू से गोदा

मनीष सोनी

• 12:52 PM • 05 Nov 2026

ललितपुर में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. आरोप है कि पत्नी ने पति ने परेशान होकर ससुराल जाने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर पति चाकू लेकर ससुराल पहुंच गया और सास, साली व 15 साल के नाबालिग साले पर हमला कर दिया.

Lalitpur Knife Attack

Lalitpur Knife Attack

Google CTA

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से लव मैरिज के बाद घरेलू विवाद की एक खौफनाक घटना सामने आई है. मिताली ने चौबयाना मोहल्ले के रहने वाले मोंटी नामदेव के साथ लव मैरिज की थी.  शादी के बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे झगड़े होने लगे, जिससे परेशान होकर वह अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी. मिताली ने ससुराल वापस आने से साफ मना कर दिया था. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उसका पति चाकू लेकर ससुराल पहुंच गया. वहां उसने अपनी सास, साली और 15 साल के नाबालिग साले पर चाकू ने हमला कर दिया. हमले के बाद खून से लथपथ तीनों लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें...

पत्नी ने ससुराल लौटने से किया था इनकार

यह पूरा मामला ललितपुर के सदर कोतवाली इलाके स्थित लेड़ियापुरा मोहल्ले का है. यहां रहने वाली 22 साल की मिताली ने चौबयाना मोहल्ले के रहने वाले मोंटी नामदेव के साथ लव मैरिज की थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर झगड़े शुरू हो गए. विवाद इतना बढ़ा कि मिताली अपने ससुराल से लौटकर मायके आ गई और उसने अपने पति के साथ वापस रहने से साफ इनकार कर दिया था.

ससुराल वालों पर पति ने चाकू से किया हमला

आरोप है कि पत्नी के इस फैसले से मोंटी नामदेव बेहद नाराज था. गुस्सा इतना बढ़ गया कि वह 5 नवंबर को धारदार चाकू लेकर सीधे अपने ससुराल पहुंच गया. वहां पहुंचते ही उसने मिताली के परिवार वालों पर हमला कर दिया.

इस जानलेवा हमले में मिताली की 45 वर्षीय मां मोती, 20 वर्षीय बहन बिपांसी और 15 साल का छोटा भाई बुरी तरह से घायल हो गए. खून से लथपथ तीनों घायलों को परिवार और आसपास के लोगों की मदद से तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सास और साली की हालत बेहद गंभीर देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. हालांकि घायल नाबालिग साले का इलाज अभी ललितपुर में ही चल रहा है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों और परिवार के अन्य सदस्यों से पूरी जानकारी जुटाई है. ललितपुर के एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें कार्रवाई में जुट गई हैं और फरार आरोपी मोंटी नामदेव की तलाश की जा रही है. मिताली ने भी इस मामले में पुलिस को अपना बयान दर्ज करा दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के असली कारणों का पता लगा रही है.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम के होटल में आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रांजिल पाठक की संदिग्ध मौत, बाथटब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच