उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ने लगी है. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सरकार किसकी बनेगी और अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर चर्चा तेज है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को उम्मीद है कि पार्टी 10 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी.
ADVERTISEMENT
इसी बीच 'वोट वाइब' के जनमत सर्वेक्षण में लोगों से यूपी के अगले मुख्यमंत्री और 2027 के चुनाव में उनकी पसंद को लेकर सवाल पूछे गए. सर्वे के आंकड़ों में मुख्यमंत्री पद की पसंद के मामले में योगी आदित्यनाथ सबसे आगे नजर आ रहे हैं. उनके बाद अखिलेश यादव का नंबर है.
CM पद की रेस में कौन आगे?
सर्वे में लोगों से पूछा गया कि 'आपकी राय में उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?' इस सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ को सबसे ज्यादा लोगों का समर्थन मिला.
- योगी आदित्यनाथ (BJP): 43.4% लोगों ने उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में राय दी.
- अखिलेश यादव (SP): 35.5% लोगों ने उन्हें अपनी पसंद बताया.
- मायावती (BSP): 5.9% लोगों ने बसपा प्रमुख का समर्थन किया.
- प्रियंका गांधी (कांग्रेस): 3% लोगों ने उनके पक्ष में राय दी.
- अन्य: 6% लोगों ने दूसरे चेहरों को पसंद बताया.
- कह नहीं सकते: 6.3% लोग इस सवाल पर कोई राय नहीं दे सके.
सर्वे के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो मुख्यमंत्री पद की पसंद में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच सबसे ज्यादा मुकाबला दिखाई दे रहा है. हालांकि दोनों के समर्थन के बीच 7.9 प्रतिशत अंक का अंतर है.
क्या मतदाताओं ने वोट का फैसला कर लिया?
सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया कि 'क्या आपने तय कर लिया है कि आप किसे वोट देंगे?' इसके जवाब में ज्यादातर लोगों ने कहा कि उनका फैसला हो चुका है.
64.4% लोगों ने बताया कि उन्होंने पूरी तरह तय कर लिया है कि किसे वोट देना है. वहीं 19% लोगों ने कहा कि उन्होंने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है. इसके अलावा 8.7% लोगों ने कहा कि उन्होंने अभी तय नहीं किया है, जबकि 8% लोग इस सवाल पर कुछ कह नहीं सके.
2027 में किसका वोट शेयर ज्यादा?
सर्वे में लोगों से यह सवाल भी पूछा गया कि 'आप 2027 चुनाव में किस पार्टी या गठबंधन को वोट देंगे?' इसके जवाब में बीजेपी गठबंधन सबसे आगे रहा.
- BJP गठबंधन: 41.8%
- SP गठबंधन: 38.7%
- BSP: 5.2%
- अन्य/निर्दलीय: 4%
- अनिर्णीत/कह नहीं सकते: 10.3%
वोट शेयर के अनुमान में BJP गठबंधन और SP गठबंधन के बीच 3.1 प्रतिशत अंक का अंतर है. वहीं 10.3% मतदाता अभी अनिर्णीत हैं या अपनी राय नहीं बता सके हैं.
सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि फिलहाल मुख्यमंत्री पद की पसंद में योगी आदित्यनाथ आगे हैं और वोट शेयर के अनुमान में भी BJP गठबंधन को बढ़त मिली है. हालांकि 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय बाकी है, ऐसे में आने वाले महीनों में मतदाताओं की राय और राजनीतिक समीकरण में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
Mood kya hai Mathura: मथुरा में भाजपा कितनी सीटों पर सेफ और कहां है मुश्किल? पत्रकारों ने बता दिया
ADVERTISEMENT











