लखनऊ में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने से जुड़ा अहम प्रस्ताव भी शामिल है.
ADVERTISEMENT
सरकार की योजना के तहत महिलाओं के आधार कार्ड में दर्ज उम्र के आधार पर उनकी पात्रता तय की जाएगी. इसका मतलब है कि 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं इस सुविधा का लाभ ले सकेंगी.
60 साल से ऊपर की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
कैबिनेट ने 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके लिए महिलाओं की उम्र आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर देखी जाएगी.
सरकार की इस योजना का मकसद बुजुर्ग महिलाओं को बस यात्रा में राहत देना है. उम्र की पुष्टि आधार कार्ड के जरिए होने के बाद पात्र महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी.
250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने को 425 करोड़ रुपये मंजूर
यूपी कैबिनेट ने राज्य में 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए भी 425 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इन बसों के आने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
हर महीने करीब 22.5 करोड़ रुपये का आएगा खर्च
महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने पर सरकार का हर महीने करीब 22.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. आंकड़ा रोजाना करीब 88 हजार महिलाओं के बस से सफर करने के आधार पर निकाला गया है.
महिलाओं की आबादी से जुड़ा आंकड़ा 2011 की जनगणना के आधार पर लिया गया है. कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिनमें महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा और इलेक्ट्रिक बसों की खरीद से जुड़े फैसले भी शामिल हैं.
यूपी में 100000 लोगों को मिलने वाली है सरकारी नौकरी! सीएम योगी ने क्या नई घोषणा कर दी?
ADVERTISEMENT











