UP Weather: उत्तर प्रदेश में अगस्त की विदाई से पहले मानसून एक बार फिर अपने पूरे शबाब पर है. भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. मौसम विभाग की मानें तो 26 और 27 अगस्त को प्रदेश के बड़े हिस्से में बादलों की तगड़ी फौजी टुकड़ी डेरा डालने वाली है. पूर्वी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक बारिश की ऐसी झड़ी लगेगी कि मौसम पूरी तरह सुहाना हो जाएगा. हालांकि पश्चिमी और उत्तरी यूपी के कुछ हिस्सों को इस बार थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT
पूर्वांचल और मध्य यूपी में मेहरबान रहेंगे बादल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 से 27 अगस्त के दौरान पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं.इस दौरान पूर्वांचल के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी तरफ पश्चिमी मैदानी और तराई के कुछ इलाकों में बारिश थोड़ी धीमी रह सकती है. लेकिन पूर्वी यूपी में मानसून का असर ज्यादा देखने को मिलेगा.
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अगर आप पूर्वांचल या बुंदेलखंड के इन जिलों में रहते हैं तो छाता और रेनकोट साथ लेकर निकलें. क्योंकि गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, सुल्तानपुर और चंदौली में काले बादलों के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है. वहीं बुंदेलखंड और विंध्य अंचल के झांसी, हमीरपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, मिर्जापुर और सोनभद्र में भी बादलों का पहरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश की बौछारें पड़ती रहेंगी.
कैसा रहेगा तापमान का मिजाज?
बारिश के इस दौर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिलेगी.
दिन का तापमान: बुंदेलखंड, विंध्य और मध्य मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम पारा 31°C से 33°C के बीच रहेगा.वहीं पश्चिमी यूपी के जिलों में यह 33°C से 35°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है. प्रदेश भर में रात का तापमान 24°C से 28°C के बीच रहने से रातें सुहानी और ठंडी रहेंगी.
ये भी पढ़ें: चीनी और चाय को लेकर जौनपुर के लेखपाल ने ऐसा क्या पोस्ट कर दिया, जो तुरंत हो गए सस्पेंड?
ADVERTISEMENT











