International Yoga Day 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
विशेष बात यह रही कि मुस्लिम महिलाओं और मुस्लिम छात्रों ने भी योगाभ्यास में भाग लेकर सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज विश्व स्तर पर भारत की पहचान बन चुका है. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवन पद्धति है. प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में योग को वैश्विक पहचान दिलाकर भारत की प्राचीन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है. उन्होंने सभी जनपदवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं.
ADVERTISEMENT
महापौर अजय कुमार ने कहा कि आज 180 से अधिक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जो योग की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा विश्व योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहा है. योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है और स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है.
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया. उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, एकता और भारतीय संस्कृति के गौरव का संदेश देने वाला रहा.
ADVERTISEMENT










