Saharanpur Deoband Attack: देवबंद में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्टम्प बरामद

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के देवबंद में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो स्टम्प भी बरामद किए गए हैं. दोनों पर बाइक सवार दो भाइयों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है.

Saharanpur crime news

Saharanpur crime news

Newzo

• 05:41 PM • 17 Jun 2026

follow google news

Saharanpur Deoband Attack: सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो स्टम्प भी बरामद किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, 7 जून को नकुड़ निवासी परमजोत सिंह ने थाना देवबंद में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने भाई हरकीरत सिंह के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी अभिषेक उर्फ नितिन और उसके साथियों ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी. इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों, क्रिकेट बैट और स्टम्प से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

घटना के आधार पर थाना देवबंद में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में आज थाना देवबंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित चल रहे नितिन कुमार उर्फ अभिषेक पुत्र नाथीराम उर्फ संता तथा राहुल पुत्र नरेश निवासीगण तल्हेड़ी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो स्टम्प भी बरामद किए गए.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नितिन उर्फ अभिषेक के खिलाफ पहले भी मारपीट और अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.